Vaginal Discharge से जुड़ी ये बातें क्या महिला होने के नाते पता हैं आपको?

"वजाइनल डिस्चार्ज" महिलाओं की हेल्थ का एक सामान्य और ज़रूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बदलाव कई बार शरीर में कुछ गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हैं। जानिए इससे जुड़ी ज़रूरी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Vaginal discharge (FirstCry Parenting).png

File Image

As A Woman Do You Know These Things About Vaginal Discharge? वजाइनल डिसचार्ज यानी वजाइना से एक तरल पदार्थ का आना महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अक्सर हम महिलाएं अपने शरीर की बेहद जरूरी और नेचुरल प्रोसेस को भी नजरअंदाज़ कर देती हैं या फिर शर्म और समाज की वजह से उन्हें समझने की कोशिश नहीं करतीं, जबकि ये प्रक्रिया हमारे शरीर की सफाई और सेहत दोनों को बहुत अच्छे से दर्शाती है। जब यह डिसचार्ज सामान्य नहीं होता है, तब यह शरीर के अंदर असंतुलन या किसी संक्रमण का संकेत देता है। ऐसे में इसके बारे में जानना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हो जाता है।

Advertisment

आपका वजाइनल डिस्चार्ज क्या कहता है?

वजाइनल डिस्चार्ज क्या है?

वजाइनल डिसचार्ज के जरिए महिलाओं के शरीर से बैक्टीरिया, डेड सेल्स और गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह डिस्चार्ज, इसकी मात्रा, गंध और रंग पीरियड महिलाओं की साइकिल, सेक्सुअल एक्टिविटी, उम्र और उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है। हर महिला का डिसचार्ज अलग होता है जैसे किसी का ज्यादा मात्रा में तो किसी का कम, गाढ़ा या पतला भी हो सकता है। नॉर्मल डिसचार्ज में कोई बदबू नहीं होती और यह हल्का सफेद या ट्रांसपेरेंट होता है और इससे कुछ जलन या खुजली नहीं होती। वहीं अगर यह डिस्चार्ज अलग रंग का हो, बहुत बदबूदार हो या खुजली और जलन जैसी समस्या का कारण बने तो यह किसी इन्फेक्शन या अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। 

Advertisment

असामान्य डिस्चार्ज खतरे का रूप

वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव या कोई असामान्यता शरीर में इन्फेक्शन, हार्मोनल असंतुलन या यौन संबंधित बीमारियों की तरफ एक इशारा भी हो सकते हैं। अगर आपका डिस्चार्ज का पीला, हरा या ग्रे है, उसमें तेज बदबू आ रही है या जलन, खुजली, सूजन, या दर्द हो रहा है तो यह किसी इन्फेक्शन के होने का संकेत हो सकता है। अक्सर ये लक्षण बैक्टीरियल वेजिनोसिस, यीस्ट इन्फेक्शन या क्लैमाइडिया और गोनोरिया जैसी STI से जुड़े हो सकते हैं, जिनका इलाज समय पर करवाना जरूरी होता है।

असामान्य वजाइनल डिसचार्ज से कैसे बचें?

Advertisment

वजाइना की साफ-सफाई के लिए बाजार में मौजूद तेज खुशबू और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को महिलाओं को अपनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि वजाइना खुद ही अपने आप को साफ करता है। इसके साथ ही, हमेशा अच्छे से धुली हुई और कॉटन की अंडरवियर पहनें, जिससे यह पसीना सोख सके और नमी न बने। खासकर पीरियड्स के समय खास ध्यान देने और प्राइवेट एरिया को सूखा और साफ रखने से इन्फेक्शन, जलन, खुजली और रैशेज नहीं होते हैं। सेक्स के समय हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें, इससे सेक्सुअल डिजीज़ से बचाव में मदद मिलती है।

डॉक्टर से मिलना ज़रूरी होता है?

हर बार वजाइनल डिस्चार्ज को लेकर घबराना जरूरी नहीं होता क्योंकि यह बेहद आम प्रक्रिया है लेकिन अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, डिस्चार्ज का रंग और स्मेल असामान्य हो या साथ पेट दर्द या वजाइनल एरिया में दर्द महसूस होता है तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। समय रहते इलाज न करवाने पर अगर इन्फेक्शन हुआ तो यह फैल सकता है और आगे चलकर रिप्रोडक्टिव हैल्थ पर असर डाल सकता है।

Vaginal discharge Woman Vaginal discharge