Sexual Health: Vaginal Discharge को लेकर शर्म नहीं, समझ ज़रूरी है

Vaginal discharge महिलाओं के शरीर की सफाई और सुरक्षा का एक नैचुरल प्रोसेस है, लेकिन शर्म और झिझक के कारण कई महिलाएं इसे नज़रअंदाज़ कर देती हैं।

author-image
Deepika Aartthiya
एडिट
New Update
SheThePeople Images (1)

Photograph: (Pinterest via Your Pink Bits)

महिलाएं अक्सर अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। कई बार इसके पीछे कारण होता है उनकी शर्म या हेज़िटेशन। आज भी महिलाएं अपने बॉडी या फिजिकल इश्यूज़ के बारे में बात करने से कतराती हैं। खासकर जब बात vaginal discharge यानी “योनि से स्राव” की आती है, तो ज़्यादातर महिलाएं इस पर बात करने में शर्म महसूस करती हैं। जबकि ये फीमेल बॉडी का एक बिल्कुल नॉर्मल प्रोसेस है, जो महिला की हेल्थ से जुड़ा होता है। इस पर बात करना किसी भी तरह से शर्म की नहीं, बल्कि समझ की बात है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी ज़रूरी बातें।

Advertisment

Sexual Health: Vaginal Discharge को लेकर शर्म नहीं, समझ ज़रूरी है

1. Vaginal Discharge क्या होता है?

Vaginal discharge एक नेचुरल तरीका है जिससे आपकी बॉडी योनि (vagina) को क्लीन और सेफ रखती है। इसमें सफेद या हल्का transparent fluid निकलता है, जो योनि में मौजूद डेड सेल्स और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। सामान्य तौर पर ये हर महिला में अलग मात्रा और रंग में होता है, और पीरियड्स के अलग-अलग stages में बदलता भी रहता है।

2. कब होता है सामान्य

अगर डिस्चार्ज का रंग सफेद या हल्का transparent है और उसमें किसी तरह की बदबू नहीं है, तो ये सामान्य है। ओवुलेशन के समय या पीरियड्स से पहले-बाद में इसका थोड़ा बढ़ जाना भी नॉर्मल माना जाता है। ये इस बात का साइन है कि शरीर के हार्मोनल बदलाव सही तरीके से काम कर रहे हैं और योनि पूरी तरह स्वस्थ है।

3. कब ज़रूरी है सावधानी

अगर डिस्चार्ज का रंग पीला, हरा या भूरा हो और उसमें बदबू आए या खुजली और जलन महसूस हो, तो ये इंफेक्शन की ओर इशारा हो सकता है। ऐसे में शर्म छोड़कर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। ये किसी बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन का नतीजा हो सकता है, जिसे सही इलाज से जल्दी ठीक किया जा सकता है।

Advertisment

4. सफाई और देखभाल का सही तरीका

योनि की ज़्यादा सफाई के लिए कठोर साबुन या स्प्रे का use नहीं करना चाहिए। केवल सादे पानी या हल्के pH वाले intimate wash से सफाई करना बेहतर होता है। महिलाओं को सिंथेटिक और बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे vagina के आस-पास नमी बनी रहती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए कॉटन अंडरवियर पहनना और उसे रोज़ाना बदलना बेहद ज़रूरी है।

5. बात करने में शर्म क्यों?

समाज में sexual health को लेकर अब भी बहुत शर्म और झिझक है। इसी वजह से महिलाएं अपने लक्षणों के बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं। लेकिन याद रखें, शरीर के हर हिस्से की देखभाल समान रूप से ज़रूरी है। Vaginal discharge के बारे में नॉलेज रखना आपके बॉडी केयर का हिस्सा है, ना कि शर्म की बात।

vagina Vaginal sexual health