Women And Hymen: क्या हाइमन का रहना ही है वर्जिनिटी? जानें असली सच्चाई

क्या सच में हाइमन टूट जाने से महिला वर्जिन नहीं रहती? ऐसा कुछ नहीं होता हाइमन एक पतली झिल्ली होती है जो ज़्यादा एक्सरसाइज करने से भी टूट सकती है। तो क्या महिलाओं की वर्जिनिटी पर इतना आसान है सवाल उठाना।

author-image
Anjali Mishra
New Update
hymen

Photograph: (Freepik)

The Truth about hymen and virginity: वर्जिनिटी को लेकर हमारे समाज में आज भी कई स्टीरियोटाइप और गलतफहमियाँ फैली हुई हैं। खासकर महिलाओं के शरीर से जुड़ी मान्यताओं में "हाइमन" यानी झिल्ली का नाम अक्सर सामने आता है। यह माना जाता है कि अगर महिला का हाइमन बरकरार है, तो वह वर्जिन है लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या सिर्फ एक छोटी-सी शारीरिक झिल्ली ये तय कर सकती है कि कोई इंसान फिजिकली एक्टिव रहा है या नहीं? वर्जिनिटी न तो कोई मेडिकल शब्द है, न ही इसका कोई एक तयशुदा मतलब है। ये पूरी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक मान्यताओं पर टिका हुआ विचार है, जो पीढ़ियों से हमारी सोच का हिस्सा बना हुआ है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हाइमन क्या होता है, यह कैसे फट सकता है, और क्यों इसका वर्जिनिटी से कोई सीधा संबंध नहीं होता ताकि सच्चाई को जान सकें। 

Advertisment

क्या हाइमन का रहना ही है वर्जिनिटी? जाने असली सच्चाई

1. हाइमन क्या है?

हाइमन (Hymen) एक पतली मसल्स की झिल्ली होती है जो लड़कियों के vagina के मुंह पर अंदर की तरह मौजूद होती है। ये पूरी तरह से वजाइना को बंद नहीं करती, बल्कि उसमें एक छोटा-सा खुला हिस्सा होता है जिससे पीरियड्स का ब्लड बाहर निकलता है। 

Advertisment

2. हाइमन फटने का मतलब सेक्स?

हाइमन बहुत ही सेंसिटिव और पतला होता है जो सिर्फ़ सेक्स से ही नहीं बल्कि नॉर्मल खेल खुद जैसे हॉर्स राइडिंग, साइक्लिंग, ज़्यादा एक्सरसाइज, टैम्पोन का इस्तेमाल या फिर अनजाने में कोई चोट के कारण। 

3. वर्जिनिटी सिर्फ़ एक सामाजिक परसेप्शन

Advertisment

ये कोई साइंटिफिक टर्म नहीं है बल्कि सिर्फ़ हमारे समाज का एक परसेप्शन है कि किसी ने सेक्सुअल रिलेशन बनाए हैं या नहीं। ज़्यादातर ये शब्द महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

4. पुरुषों की वर्जिनिटी का कोई प्रूफ?

समाज ने महिलाओं की वर्जिनिटी को लेकर जितना सख्त परसेप्शन बनाया है, उतना पुरुषों के लिए नहीं। पुरुषों के शरीर में ऐसा कोई पार्ट नहीं होता जो ये दिखाए कि वे वर्जिन है या नहीं। 

Advertisment

5. हाइमन रिकंस्ट्रक्शन 

कुछ महिलाएँ सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण "हाइमनोप्लास्टी" मतलब हाइमन री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी कराती हैं ताकि शादी के समय उन्हें वर्जिन माना जाए। ये इस बात का एग्जांपल है कि वर्जिनिटी को लेकर समाज किस कदर महिलाओं पर मेंटल और फिजिकल दबाव डालता है।

truth hymen Virginity