Foreplay Matters: महिलाओं के लिए फोरप्ले क्यों ज़रूरी है और इसे बेहतर कैसे करें?

यौन स्वास्थ्य: फोरप्ले महिलाओं के लिए फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी का एक ऐसा हिस्सा है जो उन्हें पूरी तरह से सेक्स का आनंद लेने में मदद करता है और उन्हें जज्बाती रूप से भी पार्टनर के करीब लाता है, साथ ही प्लेजर भी देता है।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Foreplay matters

Image: (Freepik)

Why Foreplay Is Important For Women And How To Improve It:- क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ रिश्तों में इंटिमेसी सिर्फ एक फिजिकल एक्टिविटी तक ही सीमित रहती है जबकि कुछ में वो एक ऐसा एक्सपीरियंस बन जाती है जो पार्टनर्स को आपस में करीब ले आती है और उनकी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाती है। इसके पीछे की एक वजह सेक्स से पहले किया जाने वाला फोरप्ले हो सकता है।

Advertisment

फोरप्ले को एक मैजिक की तरह समझा जा सकता है जो शरीर और मन को सेक्स से पहले इसके लिए तैयार करता है। यह वो समय होता है जब आप अपने पार्टनर को बिना बोले अपना प्यार महसूस करा सकते हैं, जो उन्हें आपके करीब होने का अहसास देता है। महिलाओं के लिए फोरप्ले सेक्स से पहले की एक ऐसी सीढ़ी होती है जो उन्हें डिजायर, कंफर्ट और प्लेजर महसूस कराती है। लेकिन जानकारी की कमी और समझ न होने की वजह से फोरप्ले को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है, जितनी कि देनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि खासकर महिलाओं के लिए फोरप्ले क्यों ज़रूरी है और कैसे इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।

फोरप्ले का सेक्सुअल लाइफ में महत्त्व

अरौसल (उत्तेजना) को बढ़ाता है

Advertisment

महिलाएं इमोशनली और फिजिकली दोनों ही तरह से बहुत ज्यादा संवेदनशील होती हैं और ऐसे ही उनका शरीर भी होता है, जिसकी वजह से वो हर पल को ठहरकर समझना और महसूस करना चाहती हैं। इसलिए उत्तेजना का यह सफर तेज़ नहीं बल्कि धीरे और ध्यान से होना जरूरी होता है। फोरप्ले इस प्रोसेस को सहज और रोमांचक बनाता है। जब पार्टनर समय लेकर एक-दूसरे को टच करते हैं, किस हैं और एक-दूसरे के शरीर के बारे में जानते हैं, तब महिला का शरीर भी सेक्स के लिए खुद को खोलने लगता है और वह ज्यादा कंफर्टेबल हो जाती हैं। उनकी बॉडी एकदम नेचुरल तरीके से उस स्टेज में पहुंचती है, जहां वो सेक्स को न सिर्फ एक्सेप्ट करती है बल्कि उसका आनंद भी लेती है।

प्राकृतिक लुब्रिकेशन में मदद करता है 

फोरप्ले का एक सबसे जरूरी फिजिकल बेनिफिट यह होता है कि यह महिला के शरीर में प्राकृतिक लुब्रिकेशन उत्पन्न करता है। यह लुब्रिकेंट सेक्स को दर्द रहित और ज्यादा शानदार बनाने में मदद करता है। जब महिला को फिज़िकल और इमोशनल रूप से सुरक्षित महसूस होता है तभी शरीर में यह प्राकृतिक प्रतिक्रिया होती है। वहीं, बिना फोरप्ले के सेक्स अनकंफर्टेबल और तकलीफदेह हो जाता है, जिससे महिला का एक्सपीरियंस खराब हो सकता है और उन्हें संतुष्टि भी नहीं मिलती है।

Advertisment

प्यार और आत्मीयता बढ़ती है

फोरप्ले सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि यह दिलों को भी जोड़ने का काम करता है। जब आप एक-दूसरे के स्पर्श, एक दूसरे की गर्म सांसों और जज्बातों को समय देकर महसूस करते हैं, तब एक अलग इमोशनल बॉन्ड आपके बीच में बनता है। महिलाओं के लिए यह समय रिश्ते में सुरक्षा, समझदारी और अपनापन लाता है और सबसे बड़ी बात यह इमोशनल इंटिमेसी केवल सेक्स करने तक ही सीमित नहीं रहती है बल्कि हर समय रिश्ते में ज्यादा गहराई, लगाव और प्यार को बढ़ाने में मदद करती है। 

सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन बढ़ता है

Advertisment

अगर फोरप्ले को ठीक से किया जाए तो महिला न केवल फिजिकली संतोष होती है बल्कि इमोशनली भी पूरी तरह से सेटिस्फाइड महसूस करती है। यह संतुष्टि सिर्फ एक रात की नहीं होती है बल्कि लंबे समय तक रिश्तों में विश्वास, मजबूती, सम्मान और प्यार को बढ़ाने का काम करती है। जब महिला का शरीर और मन दोनों सेक्स के लिए तैयार होते हैं, तब वह सेक्स को एक ऐसा एक्सपीरियंस मानती है जो उनकी खुद की पहचान और इच्छाओं का सम्मान करता है और ऐसे अनुभव रिश्तों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही उन्हें बैलेंस रखते हैं।

फोरप्ले को improve कैसे करें?

फोरप्ले को रोमांटिक, इमोशनल और कनेक्टिंग बनाने के लिए सबसे ज़रूरी होती है पार्टनर्स के बीच होने वाली कम्युनिकेशन। अपने पार्टनर से बात करें कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। खुलकर बात करने से ही दोनों को एक-दूसरे की इच्छाओं और जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ नई एक्टिविटीज़ जैसे कि एक-दूसरे डिनर नाइट, कैंडल लाइट में साथ समय बिताना, सेंशुअल मसाज देना या किसी रोमांटिक फिल्म को साथ में देखना, यह सब ट्राय जरूर करें । इंटिमेसी को प्रायोरिटी दें! एक-दूसरे को टच करना, पार्टनर की आंखों में देखना या सिर्फ गले लगाना भी एक गहरा जुड़ाव बना सकता है। और इसके अलावा आप अपने साथी के साथ कपल गेम्स जैसे फन क्विज़, ट्रुथ एंड डेयर या रोमांटिक बोर्ड गेम्स खेल सकते हैं जो कि रिश्ते को एक प्लेफुल और फ्रेश एहसास में बदलते हैं।

फोरप्ले Foreplay सेक्स