Advertisment

WPL में ट्रॉफी जीतने पर होगा पूरा ध्यान: जेमिमा रॉड्रिक्स

दिल्ली कैपिटल्स की उप कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने गुरुवार को पिछले सत्र के फाइनल्स में मिली हार को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। जेमिमा ने कहा कि इस सत्र में उनकी टीम का ध्यान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और ट्रॉफी जीतने पर होगा।

author-image
Neha Dixit
New Update
Times Of India

Jemimah Rodrigues (Image Credits: Times Of India)

Jemimah Has All Eyes On Winning The Trophy This Year: वूमेन'स प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र का आगाज होने जा रहा है। पिछले वर्ष की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला। दिल्ली कैपिटल्स की उप कप्तान जेमिमा रॉड्रिक्स ने कहा कि पिछले वर्ष मुंबई इंडियंस से मिली फाइनल में हर को झेलना काफी मुश्किल रहा लेकिन इस वर्ष उनकी नज़रें सिर्फ और सिर्फ इस खिताब को जीतने पर रहेगी। 

Advertisment

वूमेन'एस प्रीमियर लीग के पहले सत्र के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों साथ विकेट से मिली करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष उपल सीजन 2 के सभी मैच राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल होम ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। होम ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं मैच का फायदा हमेशा ही खिलाड़ियों के पक्ष में जाता है।

क्या कहा दिल्ली कैपिटल्स की उप-कप्तान जेमिमा ने?

जेमिमा ने पिछले सत्र में फाइनल मुकाबले में मिली हार के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया। उन्होंने कहा पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन से मिली 7 विकेट की हार बेहद ही मुश्किल और दुखद रही। हमारी टीम ने पूरे सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया लेकिन जिस मैच में जीतना सबसे महत्वपूर्ण था हमें उस मैच में निराशा हाथ लगी। इस सत्र में हमारा पूरा ध्यान इस ट्रॉफी को जीतने पर होगा और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे। 

Advertisment

दिल्ली अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी

दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला पिछले सत्र की विजेता रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने पिछले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता की ट्रॉफी को अपने सर सजाया था और बन गई थी सबकी पसंदीदा टीम। जहां एक ओर मुंबई इंडियंस का ध्यान लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होगा वहीं दूसरी ओर पिछले सत्र में मिली दुखद हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स। मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक जख्मी शेर और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है और यही साबित करने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स। दिल्ली कैपिटल्स की कमान मैग्लेनिन को सौंपी गई है और वहीं उप कप्तान होगी जेमिमा रॉड्रिक्स। 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब पिछले सत्र की विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से टकराएंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन मारेगा बाजी और किसके हाथ लगेगी निराशा।

WPL
Advertisment