/hindi/media/media_files/5TmiTQhtOov0r4g4y9rq.png)
What could be the reason for early periods in teenage girls: टीनएज लड़कियों में पीरियड्स की शुरुआत एक आम प्रक्रिया है, जिसे 'मेनार्के' कहा जाता है। आमतौर पर यह 11 से 14 साल की उम्र में शुरू होता है, लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण 8-10 साल की उम्र में ही पहली बार पीरियड्स आ जाते हैं। ऐसे में यह बदलाव माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। समय से पहले पीरियड्स आने को अर्ली प्यूबर्टी ( early puberty) कहा जाता है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें हार्मोनल असंतुलन से लेकर खानपान और एनवायरनमेंटaldतक शामिल हैं। आइए जानते है टीनएज गर्ल्स में जल्दी पीरियड्स आने के कारण।
टीनएज में पीरियड्स जल्दी आने के कारण क्या हो सकते है?
1. हार्मोनल बदलाव और असंतुलन
शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन की मात्रा यदि असंतुलित हो जाए, तो यह जल्दी प्यूबर्टी की वजह बन सकता है। यह असंतुलन पिट्यूटरी ग्लैंड या थायरॉयड की गड़बड़ी के कारण हो सकता है। हार्मोनल इम्बैलेंस अक्सर हेरिडीटी पर भी निर्भर करता है।
2. अधिक फैट और वजन का बढ़ना
टीनएज में शरीर में फैट का बढ़ना एस्ट्रोजन के स्तर को भी बढ़ा सकता है। जिन लड़कियों का BMI ज्यादा होता है, इस कारण पीरियड्स जल्दी शुरू होने की संभावना अधिक होती है। फास्ट फूड, जंक फूड और बैठे-बैठे रहने की आदत भी इसके पीछे की वजह सकती है।
3. आनुवांशिक कारण
अगर मां या बड़ी बहन को पीरियड्स जल्दी आए हों, तो लड़की में भी यही पैटर्न देखने को मिल सकता है। यह पूरी तरह से शरीर के जेनेटिक कोड पर निर्भर करता है। हालांकि लाइफस्टाइल भी इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
4. तनाव और मानसिक दबाव
आजकल की टीनएज लड़कियां पढ़ाई, सोशल मीडिया या पारिवारिक समस्याओं के कारण मेंटल स्ट्रेस का सामना करती हैं। लगातार स्ट्रेस शरीर की हार्मोनल प्रणाली पर असर डालता है और पीरियड्स समय से पहले शुरू हो सकते हैं। छोटी उम्र में भावनात्मक परिपक्वता न होना भी इसका एक पहलू है।
5. पर्यावरणीय कारक और कैमिकल एक्सपोज़र
प्लास्टिक, कीटनाशक,ब्यूटी प्रोडक्टस, डियोड्रेंट्स आदि में मौजूद कुछकेमिकल (जैसे BPA) शरीर में हार्मोन जैसे बीहेव करते हैं जिन्हें "Endocrine Disruptors" कहा जाता है। इनसे शरीर के नेचुरल विकास चक्र में दिक्कत आती है और पीरियड्स जल्दी शुरू हो सकते हैं।