/hindi/media/media_files/2026/02/11/anastasia-gubanova-creates-memorable-moment-at-winter-olympics-with-bollywood-beats-2026-02-11-17-02-21.png)
Photograph: (Instagram /isufigureskating)
मिलान में चल रहे विंटर ओलंपिक्स (Winter Olympics) 2026 के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने खेल और कल्चर को एक खूबसूरत मंच पर साथ ला खड़ा किया। जॉर्जिया को रिप्रेजेंट करने वाली फिगर स्केटर अनास्तासिया गुबानोवा ने जब इंडियन सांग पर अपनी परफॉरमेंस दी, तो यह सिर्फ़ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि इमोशन का ग्लोबल सेलिब्रेशन बन गया।
अनास्तासिया गुबानोवा ने विंटर ओलंपिक्स 2026 में बॉलीवुड बीट्स से बनाया यादगार पल
गेम्स के सबसे पॉपुलर मोमेंट्स में से एक में, गुबानोवा ने 2001 की फिल्म अशोका के पॉपुलर सांग ‘सान सनाना’ और हाल ही में आई फिल्म धुरंधर के टाइटल ट्रैक पर स्केटिंग की। बर्फ़ पर उनकी हर मूवमेंट इंडियन सांग की रदम से तालमेल बिठाती नजर आई। रेड और गोल्ड कलर की लियोटार्ड और माथे पर सजी खूबसूरत रेड बिंदी ने उनके लुक को खास बना दिया। एक इंटरनेशनल स्पोर्ट स्टेज पर इंडियन स्टाइल की ये झलक इंडियन दर्शकों के लिए गर्व का मोमेंट बन गई।
उनके शॉर्ट प्रोग्राम को 67.79 का स्कोर मिला और वो फिफ्थ प्लेस पर रहीं। हालांकि मैडल से वह थोड़ा दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें “ऑनरेरी देसी गर्ल” कहकर सराहा गया। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने बॉलीवुड सांग चुना हो—इंडियन टून्स के प्रति उनका झुकाव पहले भी देखने को मिला है।
कौन हैं अनास्तासिया गुबानोवा?
रूस में बोर्न अनास्तासिया गुबानोवा वीमेन सिंगल्स कैटेगरी में जॉर्जिया रिप्रेजेंट करती हैं। बर्फ़ पर उनकी स्टेबिलिटी, टेक्निकल कण्ट्रोल और कॉम प्रजेंस उन्हें अलग पहचान देती है। 2023 यूरोपियन फ़िगर स्केटिंग चैंपियनशिप (European Figure Skating Championships) में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा और जॉर्जिया के लिए यूरोपियन खिताब जीतने वाली पहली महिला बनीं।
उनके करियर में दो यूरोपियन सिल्वर मेडल, दो ISU ग्रैंड प्रिक्स ब्रॉन्ज़ मेडल और चार ISU चैलेंजर सीरीज़ गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह अचीवमेंट उनके सालो की मेहनत और कंसिस्टेंट प्रोग्रेस का एविडेंस हैं।
गुबानोवा ने 2006 में चार साल की उम्र में स्केटिंग शुरू की। डॉक्टरों ने उनकी एलर्जी के इलाज के लिए आउटडोर स्पोर्ट की सलाह दी थी। जो शुरुआत एक हेल्थ डिसिशन के तौर पर हुई, वो जल्द ही उनका जुनून बन गई। बेहतर ट्रेनिंग के लिए उनकी फॅमिली टॉलियाटी से सेंट पीटर्सबर्ग चली गयी, जहाँ छह साल की उम्र तक उन्हें कोच एंजेलिना टुरेंको की गाइडेंस मिली।
कम उम्र में ही उनका टैलेंट निखरकर सामने आया। 2013 में एडवांस्ड नोविस कैटेगरी में वारसॉ कप जीतकर उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई। इसके बाद रूस्टर कप, गार्डेना स्प्रिंग ट्रॉफी और NRW ट्रॉफी जैसे इवेंट्स में लगातार अच्छे पर्फॉर्मन्सेस ने उनके कॉन्फिडेंस को मजबूत किया।
आर्टिस्टिक साहस और नई पहचान
अनास्तासिया की खासियत सिर्फ़ टेक्निकल मास्टरी नहीं, बल्कि उनकी आर्टिस्टिक चॉइस भी है। ट्रेडिशनल फिगर स्केटिंग म्यूजिक से अलग हटकर इंडियन सांग को चुनना एक बोल्ड मूव है। वह म्यूजिक की इमोशनल डेप्थ को अपनी कोरियोग्राफी में इस तरह इन्फुसे करती हैं कि ऑडियंस उससे कनेक्ट महसूस करें।
2021 में उन्होंने जॉर्जिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कंपेटिंग शुरू की। इस डिसिशन ने उनके करियर को नई दिशा दी। 2022 CS फ़िनलैंडिया ट्रॉफ़ी में ब्रॉन्ज़, 2022 MK जॉन विल्सन ट्रॉफ़ी में सीनियर ग्रैंड प्रिक्स डेब्यू पर ब्रॉन्ज़ और 2023 यूरोपियन चैंपियनशिप का गोल्ड—इन अचीवमेंट ने उन्हें वर्ल्ड स्टेज पर एस्टब्लिश कर दिया।
अनास्तासिया गुबानोवा का सफर यह दिखाता है कि फिगर स्केटिंग में सफलता सिर्फ़ मैडल से नहीं मापी जाती। ये करेज, क्रिएटिविटी और अपनी अलग पहचान बनाने की जर्नी है। मिलान की बर्फ़ पर जब बॉलीवुड की तूने गूंजी, तो ये गेम से कहीं बढ़कर कल्चर और आर्ट का कोन्फ़्लुएन्स बन गया।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us