Women Rights: महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देने वाले 5 महत्वपूर्ण ऐप्स

आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। जीवन के हर एक स्तर पर वह पुरुषों के बराबर हैं फिर भी ऐसी कई वजह आज भी हैं जिससे महिलाओं को पुरुषों के समक्ष कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

author-image
Priya Singh
New Update
Working womens

File Image

5 Important Apps For Women’s Rights: महिला अधिकार महिलाओं को दिया गया एक जन्मसिद्ध अधिकार है, जो महिलाओं के जीवन के हर एक स्तर को दर्शाता है। आज महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। जीवन के हर एक स्तर पर वह पुरुषों के बराबर हैं फिर भी ऐसी कई वजह आज भी हैं जिससे महिलाओं को पुरुषों के समक्ष कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण स्तर की महिला जीवन की बात करें तो कई महिलाएं आज भी अपने अधिकारों को लेकर उतनी जागरूक नहीं हैं, जिससे उन्हें घरेलू हिंसा, लिंग भेदभाव, उत्पीड़न जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई ऐप्स बनाए गए हैं जो महिलाओं को पुरुषों के समान जीवन जीने का हक देते हैं।

महिला अधिकारों की जानकारी देने वाले 5 महत्वपूर्ण ऐप्स 

1. NCW - हर लीगल गाइड ऐप 

Advertisment

यह ऐप महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाता है। इसका उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए डिजिटल शिकायत पंजीकरण प्रणाली प्रदान करना है। यह ऐप महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है साथ ही देश भर में हो रहे महिलाओं से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी देता है।

2. शीबोर्ड

आज भी महिलाओं को समाज में जेंडर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे वह अपने अधिकार से वंचित रह जाती हैं और उनके आत्मसम्मान पर प्रभाव पड़ता है। यह ऐप महिलाओं को जेंडर इक्वालिटी के बारे में बताता है और साथ ही उन्हें इनसे निपटने की जानकारी भी देता है।

3. राइट टू एजुकेशन ऐप 

महिलाओं को शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से हमेशा से ही गुजरना पड़ा है क्योंकि उन्हें शिक्षा से दूर रखा गया जिससे वह अपने अधिकार को जानने में असमर्थ रहीं। लेकिन इस ऐप के जरिए महिलाएं अपने शिक्षा के प्रति अधिकार को जान सकती हैं और अपने जीवन स्तर पर बदलाव ला सकती हैं।

4. अलीपो लर्निंग 

Advertisment

यह ऐप महिलाओं को पेशेवर रूप से आगे बढ़ने के अधिकार के प्रति जागरूक करता है। इसमें कैशल बढ़ाने और उन्हें सूक्ष्म उद्यमी बनने में मदद करता है।

5. महिलाओं के अधिकार और कानून 

इस ऐप के माध्यम से महिलाएं घरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज निषेध, गर्भपात जैसे अन्य कानून के बारे में जानकारी ले सकती हैं।

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन Ruma Singh का है।

women rights