Tech Gadgets: 5 ऐसे काम के टेक उपकरण जो करेंगे काम आसान

आजकल का जमाना हाइटेक हो चुका है। आज आपके घर के हर काम को आसान बनाने के लिए अलग अलग गैजेट्स मार्केट में उपलब्ध है जिसकी मदद से आप अपने काम को आसान बना सकते है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही गैजेट्स का जिक्र किया गया है आइए जानते हैं।

author-image
Simran Kumari
New Update
tech

tech gadgets Photograph: (Freepik)

Tech gadgets: 5 useful tech tools that will make work easy: आज टेक्नोलॉजी ने काफी तरक्की की है। इसने हमारे जीवन को काफी आसान और सुविधाजनक बना दिया है। मार्केट में कई ऐसे स्मार्ट गैजेट्स उपलब्ध है जो न केवल हमारे रोज़मर्रा के कामों को आसान बनाते हैं, बल्कि हमारी समय और ऊर्जा की भी बचत करते हैं। चाहे वह स्मार्ट होम डिवाइसेज़ हों, किचन गैजेट्स या सफाई उपकरण, इन गैजेट्स की मदद से आप अपने घर के कामों को बहुत आसानी से और स्मार्ट तरीके से मैनेज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में, हम आपको ऐसे ही कुछ गैजेट्स के बारे में बताएंगे, जो आपके काम को जल्दी ओर आसान बनाएगा आइए जानते हैं।

Advertisment

5 ऐसे काम के टेक उपकरण जो करेंगे काम आसान

1. स्मार्ट स्पीकर्स

स्मार्ट स्पीकर जैसे घर के कामों को आसान बनाते हैं क्योंकि इन्हें आवाज़ से स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल किए जा सकता हैं। ये लाइट्स, पंखे, सिक्योरिटी कैमरा, रिमाइंडर सेट करने, म्यूजिक चलाने, मौसम अपडेट चेक करने में मदद करता है। आप घर के किसी भी स्मार्ट अप्लायंस को इससे कनेक्ट कर सकते है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने घर के कामों को ऑटोमैटिक कर और अधिक आसान बना सकते हैं।

Advertisment

2. स्मार्ट किचन डिवाइस 

स्मार्ट किचन डिवाइस को आप अपने फोन से कंट्रोल कर सकते हैं। आज कल मार्केट हर किचन डिवाइस स्मार्ट रूप में मौजूद है। जैसे स्मार्ट ओवन, स्मार्ट ब्लेंडर, स्मार्ट फ्रिज और चाय काफी मेकर आदि । इन सबका उपयोग आप अपने काम को आसान बनाने में कर सकते है। आप स्मार्ट ओवन को अपने फोन से ही प्रिहीट और टेंपरेचर कंट्रोल कर सकते है जिससे आप दूर से ओवन को प्रीहीट कर सकते हैं, स्मार्ट ब्लेंडर में प्री प्रोग्राम सेट कर चीजो को आसानी से ब्लेंड कर सकते है, स्मार्ट फ्रिज आपकी खराब हो रही चीजों का पहले ही रिमाइंडर दे देता है। ये सब आपका समय बचाएगा।

3. स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइस

Advertisment

स्मार्ट क्लीनिंग डिवाइसेज़ जैसे रोबोट वैक्यूम क्लीनर, स्मार्ट स्विफर, स्मार्ट मोप, स्मार्ट डस्टबिन और स्मार्ट वॉशिंग मशीन घर की सफाई को आसान बनाते है। रोबोट वैक्यूम क्लीनर खुद ब खुद घर के कोने-कोने में सफाई करता है, स्मार्ट स्विफर और मोप फर्श को पोछने का काम ऑटोमैटिक रूप से करते हैं। स्मार्ट डस्टबिन कचरा डालने में मदद करता है और खुद बंद हो जाता है, वहीं स्मार्ट वॉशिंग मशीन ऐप के जरिए कंट्रोल की जा सकती है, जिससे कपड़े धोना आसान हो जाता है। इन डिवाइसेज़ के माध्यम से घर की सफाई में समय की बचत होती है और सफाई का काम अधिक कुशल तरीके से होता है।

4. स्मार्ट लॉक

स्मार्ट लॉक एक सुरक्षित डिवाइस है  जिसे मोबाइल ऐप, बायोमेट्रिक स्कैनर या आवाज़ द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट लॉक की मदद से आपको दरवाजे को लॉक और अनलॉक करने के लिए की या चाबी की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि आप इसे अपने स्मार्टफोन या अन्य स्मार्ट डिवाइस के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट लॉक में फीचर्स जैसे ऑटोमेटिक लॉकिंग, रिमोट कंट्रोल, और पासकोड या वर्चुअल की के ऑप्शन भी होते हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के किसी को भी घर में एंट्री दे सकते है। यह सुरक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ आपके घर को स्मार्ट बनाता है।

Advertisment

5. स्मार्ट गार्डन

अगर आपको गार्डेनिंग करना पसन्द है लेकिन इसमें लगने वाले समय आपको ज्यादा लगता है तो आप स्मार्ट गार्डेनिंग डिवाइसेज का उपयोग कर सकते हैं। ये बागवानी को सरल और ऑटोमैटिक बनाता है। इसमें स्मार्ट प्लांट सेंसर्स, जो पौधों की नमी और तापमान को नापते हैं और ऑटोमेटिक रूप से पानी डालते है। स्मार्ट गार्डन लाइटिंग रात में अपने आप जलती है और स्मार्ट प्लांट पॉट्स पानी की कमी होने पर पौधों को पानी देते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट गार्डन रोबोट्स लॉन मावर आपके गार्डन को साफ रखते हैं। इन डिवाइसेज के साथ आप गार्डेनिंग का काम कम समय में और ज्यादा अच्छे से कर सकते है।

Tech Easy work