Advertisment

Want To Be Happy? खुश रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

author-image
New Update

जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते रहते हैं। गम और खुशी दोनो ही जिंदगी के दो पहलू हैं। अगर जिंदगी में गम ना हो तो खुशी भी महसूस नहीं होती। लेकिन अत्यधिक गम भी इंसान को खुश नहीं रहने देता है। ऑफिस और घर के तनाव से व्यक्ति इस तरह घिर जाता है कि वह खुश नहीं रह पाता।

Advertisment

सभी समस्याओं को खुश रहकर खत्म किया जा सकता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा ही बहुत खुश रहते हैं। आपको उनके मुंह से कभी परेशानियां सुनने को नहीं मिलेंगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके जीवन में परेशानियां है ही नहीं। वे बस उन परेशानियों के साथ खुश रहना जानते हैं।

खुश रहने के आसान तरीके -

1. किसी से तुलना ना करें

Advertisment

खुश रहने के लिए बहुत ही छोटी छोटी चीजें काफी होती हैं। लोग अक्सर दूसरे लोगों और उनकी सफलता से खुद की तुलना करने लगते हैं। जब वे खुद को दूसरों से कम पाते हैं तो दुखी हो जाते हैं। यह बात बार-बार उन्हें दुखी करती रहती है। लेकिन वे भूल जाते हैं कि हर किसी की अपनी अलग खासियत होती है।

इसलिए कभी भी अपनी तुलना किसी और से ना करें। यह खुश रहने का सबसे आसान तरीका है।

2. सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

Advertisment

सोशल मीडिया लोगो के लिए नई चीजें सीखने का और दुनिया भर की खबरें जानने का एक अच्छा जरिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग शो ऑफ़ करने के लिए या लोगों को भड़काने के लिए फेक पोस्ट भी डालते हैं। सोशल मीडिया पर अत्यधिक नकारात्मक न्यूज़ देखने से आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर कम से कम वक्त बितायें।

3. मोबाइल

आज के जमाने में मोबाइल लोगों की जिंदगी का बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन आपको इसका सीमित उपयोग ही करना चाहिए। इसका अत्यधिक उपयोग करने से आपको इसकी लत लग सकती है। मोबाइल चलाने से आंखों पर तो असर पड़ता ही है साथ ही यह आपकी मेंटल हेल्थ पर ही नकारात्मक प्रभाव डालता है।

Advertisment

4. शौक को दें महत्व

काम के साथ-साथ खाली समय में आप अपने शौक को भी पूरा करें। आपको जो भी काम करना पसंद है या आप का शौक है जैसे पौधे लगाना, किताब पढ़ना, नाचना, गाना, आदि अपने खाली समय में आप ये काम करें। इससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। यह एक बेहतर स्ट्रेस बस्टर भी है।

5. योग -प्राणायाम

योग प्राणायाम को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योगा करने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य तो अच्छा होता ही है साथ में हमारी मेंटल हेल्थ भी काफी अच्छी होती है। यह हमारी श्वसन की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है जिससे हमें मानसिक सुकून की प्राप्ति होती है।

खुश रहने के आसान तरीके
Advertisment