5 Signs Of Work Addiction: कब है आपको ब्रेक लेने की ज़रूरत?

author-image
New Update

क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि आप काम से अपना ध्यान हटाना ही नहीं चाहते? क्या आप कभी खुद को काम में परफेक्शन लाने के लिए काम करने से रोक ही नहीं पाते हैं? यूं तो आपने बहुत से एडिक्शन के बारे में सुना होगा। जैसे कि शराब का एडिक्शन, सिगरेट का, ड्रग्स का एडिक्शन आदि।

Advertisment

लेकिन क्या आपको पता है कि वर्क का भी एडिक्शन हो सकता है। जी हां, जब आप खुद को काम करने से रोक नहीं पाते हैं, तो यही वर्क एडिक्शन होता है। आज हम आपको इस ब्लॉग में बताएंगे कि वर्क एडिक्शन की क्या निशानियां होती है। या फिर आपको कब वर्क से ब्रेक लेने की जरूरत है।

वर्क एडिक्शन के संकेत मिले तो पहली फुरसत में ब्रेक लें -

1. जब नींद आपकी प्रायोरिटी न रहे

Advertisment

ऐसा हो सकता है कि आप अपने काम में इतने व्यस्त हो जाएं कि अपनी नींद तो नजरअंदाज करके भी काम पर ही ध्यान दे। लेकिन यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने काम और नींद के बीच में सीमा निश्चित करें।

आपको सोने में परेशानी हो सकती है क्योंकि आप काम के बारे में बहुत सोचते हैं।

2. काम तो बहुत करते हैं लेकिन प्रोडक्टिविटी नहीं

Advertisment

हो सकता है आप जिस काम में बहुत लीन है उसे करके कोई भी प्रयोगात्मक रिजल्ट आपको ना मिले। इससे यह पता चलता है कि आप की प्रोडक्टिविटी बहुत कम हो चुकी है। अब आपको जरूरत है कि आप अपने वर्क एडिक्शन को साइड में रख कर प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें।

प्रोडक्टिविटी एक इंसान में जान डालने का काम करते हैं। इसलिए काम के आगे अपनी प्रोडक्टिविटी से समझौता ना करें।

3. रिलेशनशिप से बचने की कोशिश

Advertisment

लोग अक्सर अपने काम में इतने मग्न हो जाते हैं कि वह अपने रिलेशनशिप से बचने के लिए इसका बहाना बनाते हैं। बहाने का मतलब यह नहीं कि वे झूठ बोलते हैं। वह बस अपने काम से अपने रिलेशनशिप के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

लेकिन आपकी पर्सनल लाइफ के लिए यह बिल्कुल सही नहीं है।

4. एक्स्ट्रा काम करने की ज़रूरत नहीं

Advertisment

आपको अपने काम में हद से ज्यादा समय देने की कोई जरूरत नहीं है। केवल अपने काम को पूरा करें और अपने परिवार को वक्त दे। आपको काम खत्म होने के बाद भी अपने लिए काम ढूंढने की जरूरत नहीं है।

5. अपनी सेहत को न भूलें

आपको अपने काम में हद से ज्यादा व्यस्त हो कर अपनी सेहत को नहीं भूलना चाहिए। अगर सेहत नहीं है तो आप का काम भी कुछ नहीं है। सेहत को अपने काम से ज्यादा वैल्यू देना जरूरी है। 

Advertisment

ध्यान रखिए कहीं आपका यह वर्क एडिक्शन आपकी सेहत का दुश्मन ना बन जाए।

वर्क एडिक्शन के संकेत