Advertisment

Things To Know About Sex Before Turning 30 : 30 से पहले जानें ये 6 बातें

author-image
New Update

लोगों की जिंदगी का सबसे हसीन समय उनका 20s होता है। इस वक्त में लोग दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए आजाद होते हैं। इस उम्र में लोग बहुत ही जोशीले और फुर्तीले होते हैं। वे चीजों को जानना और नई चीजें करना बहुत पसंद करते हैं। चाहे प्रोफेशनल हो या उनकी सेक्स लाइफ, वह इनसे जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। 

Advertisment

दुनिया में अभी भी कुछ ऐसे देश हैं जहां पर सेक्स एजुकेशन तो दूर सेक्स शब्द को ही एक टैबू समझा जाता है। इन देशों की लिस्ट में इंडिया भी शामिल है। सामाजिक जागरूकता ना होने के कारण लोगों को सेक्स के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता। आप लोग अपने 30 से पहले कुछ भी मिस ना कर दे इसलिए हम आपके लिए लाए हैं सेक्स से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आपको तीस की उम्र से पहले पता चल जानी चाहिए।

30 से पहले जान लें सेक्स से जुड़ी ये बातें -

1. अपनी बॉडी को स्वीकार करो

Advertisment

महिलाएं ज्यादातर अपनी बॉडी को लेकर काफी गंभीर होती हैं। वे हमेशा सुंदर दिखना चाहती हैं और इसके चक्कर में कभी-कभी अपनी बॉडी की आलोचना भी करती हैं। लेकिन आप को समझना चाहिए कि हर व्यक्ति अपने आप में खूबसूरत है। आपका दूसरों से अलग होना ही आपकी खूबसूरती है। अपनी बॉडी को उसके असली रूप में ही स्वीकार करें।

2. परफेक्ट कपल नही होते

हमें जिंदगी भर इस धोखे में रखा जाता है की रिलेशनशिप परफेक्ट भी होती है। लेकिन यह सब झूठ है। परफेक्ट रिलेशनशिप जैसी कोई चीज नहीं होती। हर रिलेशनशिप में कोई ना कोई परेशानी होती है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए आप प्रैक्टिकल होकर समझा करें।

Advertisment

3. ड्रंक सेक्स को करें मना

आप कभी भी ड्रंक होकर सेक्स ना करें। आप इस बात से परिचित होंगे पुरुष ड्रंक होने के बाद और भी ज्यादा aggressive और domineering हो जाते हैं। तो सोचिए वे सेक्स के दौरान क्या करेंगे। इससे आप फोकस भी नहीं कर पाते हैं।

4. ना कहने में कुछ गलत नहीं

Advertisment

किसी ऐसी चीज के लिए ना कहना गलत नहीं है जो आप नहीं करना चाहते। फिर चाहें वो सेक्स ही क्यों न हो। कोई आपके साथ ऐसा कुछ करने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकता जो आप नहीं करना चाहते। अगर आपसे कोई डेट पर जाने के लिए भी पूछता है और आप नहीं जाना चाहते तो बिना घबराए ना कर दीजिए।

5. नई चीजों को करें

इससे पहले कि आप उस उम्र में पहुंच जाएं जहां आपका कमर और पीठ में दर्द आम बात हो, नई चीजों को हां कहना शुरू कर दीजिए। नहीं चीजें करने से आपको नए अनुभव मिलेंगे। अपनी जिंदगी में कुछ नया करने से आपको खुशी मिलेगी और आप अपने लाइफ अपने तरीके से जी पाएंगे।

6. कॉन्ट्रासेप्शन

सेक्स करते समय कंट्रेसेप्शन बिलकुल भी न भूलें। हल्की सी लापरवाही से आप प्रेग्नेंट भी हो सकते हैं। 

सेक्स लाइफ
Advertisment