Republic Day 2024: इन देश भक्ति गीतों के साथ मनाएं अपना गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 2024 को हम भारतीय, भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इसी दिन हमने संविधान को अपनाया और तभी से देश में कानून लागू हुआ था। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, हर्ष और उल्हास के साथ भरा हुआ होता हैं।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Republic Day (pinterest)

(Image Source: pinterest)

Republic Day 2024, Celebrate Republic Day With These Patriot Songs: 26 जनवरी 2024 को हम भारतीय, भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इसी दिन हमने संविधान को अपनाया और तभी से देश में कानून लागू हुआ था। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, हर्ष और उल्हास के साथ भरा हुआ होता है। यह दिन हमारे संविधान बनाने वाले महापुरुषों और देश की आजादी के लिए अपना प्राण त्यागने वाले वीरों को याद करने का दिन है। हर साल इस दिन राजपथ पर भारत के प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं और भव्य कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस दिन को पूरा भारत मनाता है। अब जब बात हमने यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम की की है तो कोई भी कार्यक्रम बिना गाने के अधुरा है और बॉलीवुड ने हमे एक से बढ़कर एक पैट्रियोटिक गाने दिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही मशहूर देश भक्ति गीत जो आपके दिल में देश प्रेम भर देंगे। 

इन देश भक्ति गीतों के साथ मनाएं अपना गणतंत्र दिवस

1. तेरी मिट्टी

Advertisment

यह गाना 2019 में रिलीज़ हुई केसरी मूवी का है। इसे बी पराक ने गाया हैं और यह गाना बजते ही आपके रोम्टे खड़े हो जायेंगे और आपका दिल देश प्रेम में गद- गद हो जायेगा। 

 2. ऐ मेरे प्यारे वतन 

आइये आपको ले चलते हैं 1961 में आई फिल्म ‘काबुलीवाला’ के ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गाने की ओर बचपन में अपने स्कूल में यह गाना बजते आपने जरुर सुना होगा यह गाना मन्ना डे ने गया है और इसे रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया है। 

 3. ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे तू  

यह गाना कुछ साल पहले आई फिल्म राज़ी का हैं। जिसे अरिजीत सिंह ने गया था। यह गाने के रिलीज़ होने के बादसे ही यह लोगो को बहुत प्रिय रहा है। यह गाना आप भी सुनकर इसका आनंद लीजिए। 

 4. ऐ मेरे वतन के लोगों

Advertisment

 लता मगेश्कर द्वारा गया ये गाना जब भी बजता हैं सबका दिल छु लेता है। यह गाना सुनकर कईयों की आंखे भर आती हैं और यह गाना लगभग सभी के दिल भी छु लेता है। 

 5. माँ तुझे सलाम

ए आर रहमान द्वारा गया यह गाना बहुत ही प्रसिद्ध रहा हैं। अपने देश में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आपको अनेक विदेशी भी यही गाना गाते और गुनगुनाते दिख जाएंगे। इस गाना ने सभी के दिलो में अपना घर कर लिया है।

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन ख़ुशी जायसवाल का है। 

गणतंत्र दिवस Republic Day 2024