Advertisment

How To Make Resume? हथियानी है नौकरी तो ऐसे बनाएं रेज्यूमे

author-image
New Update

किसी भी जॉब को हासिल करने के लिए हमें सबसे पहले एक अच्छे रिज्यूमे की जरूरत होती है। यहां तक कि इंटरव्यू में भी आधा काम हमारा रिज्यूमे ही करता है। इसलिए अगर आप नौकरी करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपना एक शानदार रेज्यूमे बनाएं।

Advertisment

रेज्यूमे क्या है? 

रिज्यूमे एक पेज होता है जिस पर आपके बारे में सारी जानकारी बहुत ही शार्ट में लिखी होती है। किसी भी जॉब के लिए अप्लाई करने का इकलौता डॉक्यूमेंट यही होता है। आपको किसी जॉब के लिए इसी रिज्यूमे के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। हमारा रिज्यूमे जितना शानदार होता है उतनी ही शानदार जॉब हमें मिलती है।

रेज्यूमे में क्या लिखना चाहिए?

Advertisment
  • पर्सनल जानकारी - रिज्यूमे में सबसे पहले अपनी पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, उम्र, ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर, पता, आदि। इसके साथ ही पहचान के लिए पासपोर्ट के आकार की एक तस्वीर भी चाहिए होती है।
  • शैक्षिक योग्यता - आपने जो भी शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त की है वह सभी इस कॉलम में लिखी जाती हैं। जैसे कि कक्षा बारहवीं का परिणाम, कॉलेज की डिग्री या अन्य कोई विधा।
  • कार्य अनुभव - जिस जॉब के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं उससे पहले अगर आपने कोई नौकरी की है या कोई अनुभव है तो वह इस कॉलम में भरा जाएगा।
  • उद्देश्य -आप जिस कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उस कंपनी के लिए आप क्या करना चाहते हैं। अपना उद्देश्य इसमें जरूर लिखें।

रेज्यूमे बनाने की प्रक्रिया -

1. कंप्यूटर और एमएस वर्ड 

Advertisment

रिज्यूमे बनाने के लिए आपके पास सबसे पहले एक कंप्यूटर और उसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड जरूर होना चाहिए। अगर आपके पास इन दोनों में से कुछ भी नहीं है तो आप स्मार्ट फोन की मदद से भी अपना रेज्यूमे बना सकते हैं।

2. रेज्यूमे टेंपलेट्स डाउनलोड 

अगर आप प्रोफेशनल रिज्यूमे में बनाना चाहते हैं तो रिज्यूमे टेंपलेट्स डाउनलोड कर लें। इसकी मदद से आपका रिज्यूमे बहुत ही प्रोफेशनल और अच्छा बनेगा।

Advertisment

3. MS फाइल खोलें

आपने जो रिज्यूमे टेंपलेट्स का फोल्डर डाउनलोड किया था उसे ओपन करें। इसे ओपन करने के बाद आपको MS word की तीन फाइल्स नजर आएंगी। इनमें से आपको जो पसंद आए वह ओपन कर देना।

4. Editing

Advertisment

आपका टेंप्लेट preview mode में ओपन होगा। इसलिए एडिटिंग मोड पर क्लिक करके एडिटिंग शुरू करें।

5. नाम लिखें

टेंपलेट में जहां नाम लिखा होगा वहीं पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही लिखने का ऑप्शन आ जाएगा। अब आप इसमें अपना नाम लिख दीजिए। इसी तरह अपना पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी भी लिख दीजिए।

Advertisment

6. फोटो लगाएं

जहां पर एक फोटो लगी हुई है वहां क्लिक करें। क्लिक करने के बाद वहां पर आप अपने खुद की पासपोर्ट के आकार की फोटो अपलोड करें।

7. कार्य अनुभव

Advertisment

जहां पर आपको कार्य अनुभव लिखना है वहां का text delete कर दो। उसके बाद वहां पर आपका जो भी कार्य अनुभव रहा है उसे लिख दीजिए। इसी तरह से अपनी शैक्षिक योग्यता और शौक भी text delete करके लिख दीजिए।

8. रेज्यूमे डाउनलोड करें

ऊपर लिखी सभी जानकारियां को भर देने के बाद आपका रेज्यूमे पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अब जहां आपको फाइल लिखा दिख रहा है वहां जाकर अपनी फाइल को कोई नाम देकर save as कीजिए। Save as के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें से pdf तो सेलेक्ट करके इसे download कर लीजिए।

रेज्यूमे
Advertisment