Advertisment

How To Clean Up After Sex? इंटीमेट एरिया क्लीन करने की टिप्स

author-image
एडिट
New Update

सेक्स करने के बाद इंटिमेट एरिया की हाइजीन का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह एक हेल्थी आदत हमें कई तरह के इन्फेक्शन और समस्या से बचा सकती है। इससे आपको भी अच्छा महसूस होगा। लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें सेक्स करने के कितने समय बाद अपने इंटिमेट एरिया को साफ करना चाहिए।

Advertisment

या साफ करना चाहिए भी या नहीं? और अगर हां तो कब और कैसे? इन सब बातों का एक सही जवाब ना होने के कारण लोग कई गलतियां कर बैठते हैं जो उनके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं।

Clean up tips after sex

यह जरूरी नहीं है कि आप सेक्स करने की तुरंत बाद इंटिमेट एरिया की सफाई करें। आप सेक्स के कुछ मिनट या घंटों बाद भी यह कर सकते हैं। या फिर आप सुबह तक का इंतजार भी कर सकते हैं। लेकिन सेक्सुअल एक्टिविटी करने के बाद इंटिमेट एरिया की सफाई करना जरूरी है।

Advertisment

आप को सेक्स की कितनी देर बाद सेक्सुअल ऑर्गन की सफाई करनी है यह कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे आप किस तरह की हाइजीन को ज्यादा prefer करते हैं। या आपके शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कितना है और सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान आपने क्या किया है।

1. हाथ धोएं

सेक्सुअल एक्टिविटी करने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे तरीके से धोए। इससे आपके बैक्टीरिया शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक नहीं फैलेंगे। इससे अशिष्ट दुर्गंध, स्किन इरिटेशन और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है।

Advertisment

2. वुल्वा को साफ करें

सेक्स करने के बाद हमारे वजाइना और वुल्वा को सफाई की जरूरत होती है। हमारे वजाइना के पास अपना खुद का एक मैकेनिज्म होता है जो इसकी सफाई करता है। लेकिन हम भी स्वस्थ वजाइना और वुल्वा के लिए कुछ चीजें कर सकते हैं। अपने वल्वा और वजाइना को सुरक्षित साबुन से अच्छी तरह धोएं और इसे सुखा दें।

वेजाइना और अनस को आगे और पीछे से अच्छे से साफ करें ताकि अनस से वजाइना तक कोई माइक्रो पहुंचना पाए और इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाए। आपको सूती कपड़े का अंडरवियर पहनना चाहिए क्योंकि यह गीलेपन को सोख लेता है।

Advertisment

3. Anal sex

अनस के अंदर की स्किन बहुत नाजुक और मुलायम होती है। सेक्स करने से इसमें छोटे कट या थोड़ी ब्लीडिंग भी हो सकती है। आपको एनल सेक्स के बाद शावर जरूर लेना चाहिए। अच्छे से अपने अनस को माइल्ड और सुरक्षित साबुन से धोएं। आप इन सब झंझटों से बचने के लिए शावर में सेक्स भी कर सकते हैं।

4. सेक्स टॉयज को धोए

सेक्स टॉयज को अगर धोकर अच्छे से साफ ना किया जाए तो इस पर लगे बैक्टीरिया और वायरस से इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए हर बार सेक्स करने के बाद सेक्स टॉयज को निर्माता के निर्देशानुसार क्लीन करें। और अगर निर्माता ने कोई निर्देश नहीं दिए हैं तो इसे अच्छे से साबुन लगाकर करके गीले कपड़े से साफ करें।

Clean up tips after sex
Advertisment