Advertisment

Why Do We Celebrate Kargil Divas? भारत को प्राप्त हुई थी विजय

author-image
New Update

कारगिल दिवस क्या है?

Advertisment

कारगिल दिवस को असल में कारगिल विजय दिवस बोला जाता है। यह भारत और भारत के बाहर रहने वाले सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। प्रत्येक वर्ष यह दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है। सन 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल का युद्ध हुआ था जिसमें भारत को विजय प्राप्त हुई थी। इस विजय को हर वर्ष इस दिवस पर सेलिब्रेट किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है कारगिल दिवस?

आप इस बात से परिचित होंगे कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही एक समय पर भारत के अंग थे। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध हुआ था जिसके परिणाम में बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में उभरा। इसके बाद फरवरी 1999 में एक बार फिर से दोनों देशों का जंग के मैदान में आमना-सामना हुआ।

Advertisment

भारत और पाकिस्तान के बीच में आजादी के समय से ही कश्मीर राज्य को हथियाने के ऊपर विवाद रहा है। इसी विवाद के चलते पाकिस्तान ने 1999 में कारगिल युद्ध की शुरुआत की। फरवरी 1999 में लाहौर में डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर हुए थे जिसमें दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वह शांति से बातचीत करके इस विवाद का निपटान करेंगे। 

लेकिन पाकिस्तान कारगिल में घुसपैठ कर दी जो भारत का भाग है। इस घुसपैठ को ऑपरेशन बद्र का नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद कश्मीर को हथियाना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से उखाड़ फेंकना था।

यह युद्ध कम से कम 60 दिन तक चला। 60 दिन के बाद 26 जुलाई के दिन ही इस युद्ध की समाप्ति हुई जिसमें भारत विजयी हुआ। इस युद्ध के दौरान भारत के करीब 550 सैनिक शहीद हो गए और 1400  के आसपास घायल हुए थे। कारगिल युद्ध में भारत की विजय और शहीद भारतीय सैनिकों की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है।

कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्में

अगर आप कारगिल युद्ध और उनके सहभागियों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो उन पर आधारित फिल्में देखें। हाल ही में बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुई है जो कारगिल युद्ध के समय की है। एक है गुंजन सक्सेना और दूसरी है शेरशाह। गुंजन सक्सैना में जानवी कपूर ने भारत की पहली महिला वॉर फ्लाईटर गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। तो वहीं शेरशाह कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक विक्रम बत्रा की कहानी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है और कियारा आडवाणी ने उनकी पत्नी डिंपल का।

कारगिल दिवस
Advertisment