//hindi/media/media_files/DwCZ5R1ujnp4Mw2UO15b.jpg)
क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को शादी के लिए कहां और कैसे प्रपोज किया था? आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने लंदन या पेरिस नहीं बल्कि केन्या के मसाई मारा मे आलिया को प्रपोज किया था। यह एक बहुत ही मशहूर और विशाल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन एरिया है जो अफ्रीका में स्थित है। यहां पर शेर अफ्रीकन लेपर्ड और अफ्रीकन बुश हाथी की विभिन्न प्रजातियां बड़ी संख्या में मौजूद है।
विशाल इकोसिस्टम
मसाई मारा अफ्रीका में स्थित एक विशाल और मशहूर इकोसिस्टम है जिसमें 10 लाख जंगली जानवरों से ज्यादा और एक लाख से ज्यादा जेब्रा मारा नदी को पार करके ट्रैवल करने जाते हैं। यह एक प्राकृतिक रिजर्व है जहां सभी जंगली जानवर और पक्षी आकर अपना घर बसा सकते हैं और शिकारियों से दूर अपनी जिंदगी जी सकते हैं।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि यहां सभी जंगली जानवर और पक्षी आने के लिए आजाद हैं। अगर आप एक बर्डवाचर है तो पहले ही नजर में आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां पर पक्षियों की 470 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं जो सभी को हैरान और आकर्षित करती हैं।
प्राकृतिक रिजर्व की कड़ी सुरक्षा
यह जगह पर्यटको को भी आकर्षित करती है। ऐसे में कुछ पर्यटक को यह संदेह रहता है कि क्या यह जगह उनके लिए सुरक्षित है या नहीं। हम आपको बता दें कि यह जगह आपके लिए बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि यहां पर कोई शिकारी अपराधी प्रवेश नहीं कर सकता। केन्या वाइल्डलाइफ सर्विसेज ने यहां पर अपने कुछ ऑफिसर तैनात किए हुए हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि यह जगह बिल्कुल सुरक्षित रहे।
मसाई सफारी
अगर आप भी पक्षियों और जानवरों के रिजर्व की ओर आकर्षित हो गए हैं और यहां आकर मसाई सफारी करने की सोच रहे हैं तो आपको यहां पर कुछ विचित्र प्रजाति के जानवर देखने को मिल सकते हैं। जिन्हें देखकर आप उत्साह से झूम उठेंगे। आप सफारी के अलावा हॉट एयर बैलून में बैठकर अफ्रीका के मैदानों का पूरा व्यू भी ले सकते हैं।
आप लोगों के मन में ख्याल आ रहा होगा कि जानवरों के इस घर में हम कैसे और कहां रहेंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप यहां ठहरने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए कई विकल्प मौजूद है। फेयरमाउंट मारा सफारी क्लब, सरोवा मारा कैंप और मारा सेरेना सफारी लॉज आपके लिए हमेशा खुले हैं।
मसाई लोगों के नाम पर जगह का नाम
इस जगह का नाम मसाई मारा मसाई लोगों के नाम पर पड़ा है। मसाई लोग अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं। अगर आप यहां कभी भी आए तो मसाई लोगों से जरूर मिले। वे इस के आसपास ही रहते हैं।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us