Advertisment

Post Break-up Mistakes: किसी महिला को नही करनी चाहिए यह गलतियां

author-image
New Update

जाहिर सी बात है जिस इंसान से आपने प्यार किया हो या उसके साथ पूरी जिंदगी बिताने के सपने देखें हो, उससे ब्रेकअप करना आपके लिए बहुत ही मुश्किल और दर्दनाक होता है। लोग अकसर भावुक होकर ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए। 

Advertisment

यह आपके आत्मस्वाभिमान और रिलेशनशिप को और भी अधिक पेचीदा बना सकता है। यह आपसे कुछ ऐसी चीज़े करवा देता है जिनका आपको बाद में पछतावा होता है। चीजों को आपके लिए आसान बनाने के लिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी गलतियां जो आपको ब्रेकअप के बाद नही करनी चाहिए।

ब्रेकअप के बाद न करें यह गलतियां -

1. अपने पार्टनर से साथ रहने का निवेदन

Advertisment

अपने पार्टनर से अलग होने के बाद आपको उससे निवेदन नहीं करना चाहिए कि वह आपके साथ रहे। जबरदस्ती और ना खुश होकर साथ रहने से बेहतर है कि आप अलग-अलग रहे। अगर आपका पार्टनर आपके साथ रहने के लिए मान भी जाता है तो आपके रिलेशनशिप पहले जैसे कभी नहीं हो पाएगी। इससे आप अपने पार्टनर को आपको हर्ट करने का एक ओर मौका दे देंगे।

2. शराब या ड्रग का सेवन

एक ब्रेकअप के बाद इंसान अंदर से टूट जाता है। जिस इंसान से आपने प्यार किया है उससे अलग होना बहुत ही दर्दनाक होता है। इस दर्द को कम करने के लिए कुछ लोग शराब या ड्रम का सहारा लेने लगते हैं। ड्रग या शराब और आपका टूटा हुआ दिल आपको एक ड्रग एडिक्ट बना देते हैं। आपको इस बात का पछतावा बहुत बाद में होगा।

Advertisment

3. अपनी मेंटल हेल्थ को नज़रंदाज़ करना

लोग ब्रेकअप के बाद पूरी तरह से टूट जाते हैं। जितना अकेला फील करते हैं जितना आज मैंने कभी पहले नहीं किया होता। लेकिन अपने ब्रेकडाउन के चलते अपनी मेंटल और शारीरिक हैल्थ को नजरअंदाज करना बेवकूफी है। आपको अपनी सेहत का पूरा खयाल रखना चाहिए। रिलेशनशिप से मूव ऑन करना जरूरी होता है।

4. स्टॉक करना

Advertisment

कुछ लोग अपने पार्टनर के प्यार में इतनी पागल होते हैं कि उनके ब्रेकअप करने के बाद भी वे उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। वे उनके सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते हैं और उन्हें स्टॉक करते हैं। लेकिन आपका यह पागलपन आपके पार्टनर के लिए मुश्किल बन जाता है। आपको उन्हें और खुद को स्पेस देना चाहिए।

5. खुद को ब्रेकअप का दोष देना

कुछ बोल अपनी और दूसरे लोगों की परेशानियों का जिम्मेदार खुद को ही ठहराते रहते हैं। ब्रेकअप के बाद उन्हें ऐसा लगता है उनके पाटनर ने उन्हें उनकी गलतियों की वजह से छोड़ा है। वे अपने अतीत को याद कर करके अपनी गलतियां ढूंढते रहते हैं और खुद को पूछते हैं। ऐसे में उनका स्ट्रेस लेवल काफ़ी बढ़ सकता है और उन्हें डिप्रेशन भी हो सकता है।

रिलेशनशिप
Advertisment