Advertisment

Sawan Maas 2022: सावन के महीने में ज़रूर करें यह 5 काम

author-image
New Update

सावन का महीना बहुत ही पवित्र होता है। यह शिव जी का प्रिय महीना होता है जिसमें वह अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए लोग सावन के सोमवार का व्रत रख कर शिवजी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें सावन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Advertisment

आज सावन का पहला सोमवार है लेकिन लोग अभी तक कंफ्यूज हैं कि उन्हें इस महत्वपूर्ण महीने में क्या करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सावन में शिव जी कैलाश को त्याग कर धरती पर निवास करते हैं। इसलिए सावन माह में शिवजी की आराधना अत्यधिक महत्वपूर्ण और सर्वोपरि है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी पांच चीजें जो आपको सावन के महीने में जरूर करनी चाहिए।

सावन माह में ज़रूर करे यह 5 काम -

1. शिव को धतूरा और भांग चढ़ाएं

Advertisment

सावन के सोमवार के दिन लोग खासतौर पर भगवान शिव की पूजा करने मंदिर जाते हैं। वे उन्हें फूल चढ़ाते हैं, बेलपत्र चढ़ाते हैं, जलाभिषेक करते हैं और भोग भी लगाते हैं। लेकिन आपकी पूजा की थाली में धतूरा और भांग जरूर होना चाहिए। शिवजी को धतूरा और भांग अर्पण करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं। यह उनका मनपसंद फल है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन लोग भांग का भंडारा भी करते हैं।

2. मिट्टी की शिवलिंग खुद बनाएं

अधिकतर लोग सावन के महीने में पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं क्योंकि वहां पर पत्थर की शिवलिंग होती है। लेकिन आपको खुद अपने हाथ से मिट्टी की शिवलिंग बनानी चाहिए और इसकी नियमित रूप से पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव आपसे अति प्रसन्न होंगे।

Advertisment

3. दूध दान करना 

सावन के महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। कुछ लोग शिवलिंग पर दूध भी चढ़ाते हैं। लेकिन दूध को दान करना इससे भी ज्यादा फल कारी माना जाता है। इस महीने में दूध का दान करने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।

4. शाम के वक्त शिवजी की आरती पूजा

Advertisment

कुछ लोग केवल सुबह-सुबह भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। लेकिन सावन का महीना खास होता है और यह शिवजी का अति प्रिय भी है। इसलिए इस महीने में हर रोज आपको सुबह और शाम दोनों वक्त पूजा करनी चाहिए। शाम के वक्त भगवान शिव की आरती भी जरूर करें।

5. दरवाजे पर सांड आए तो खाने को जरुर दे

लोग गाय माता को पूते हैं और उन्हें रोटी भी खिलाते हैं लेकिन सांड को देखकर लोगों से दूर भगाने की कोशिश करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए और खास तौर पर सावन के महीने में अगर कोई सामान आपके दरवाजे पर आए तो उसे भगाकर उसका अनादर ना करें। बल्कि उसे कुछ खाने को दे जिससे उसका पेट भर जाए।

सावन का महीना
Advertisment