Advertisment

Virat Anushka Sharma Best Couple: इंडियन मैचमैकिंग की सीमा टपारिया ने कहा

author-image
Swati Bundela
New Update
sima

 इंडियन मैचमैकिंग का सीजन 2 भी रिलीज़ हो चुका है। हाल में ही सीमा से एक गुड टाइम्स के इंटरव्यू में इनका सबसे पसंदीदा कपल पूंछा गया था। तब इन्होंने कहा कि ज्यादा उम्र में इनके पसंदीदा कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हैं और आजकल के कपल में इनको अनुष्का शर्मा और विराट कोहली परफेक्ट कपल लगते हैं।  

Advertisment

इससे पहले जब इनका इंडियन मैचमैकिंग का सीजन 2 रिलीज़ हुआ था तब इन्होंने अपने क्लाइंट नादिया जग्गेसर का रिश्ता विशाल के साथ नकार दिया था। इस में नादिया विशाल से 7 साल बड़ी होती हैं। यह शादी की जोड़ियां बनवाने के ऊपर शो है।  सीमा का कहना है कि लड़के कि लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा कम नहीं होनी चाहिए।  लड़की का सात साल बड़ा होना सही नहीं है।  

सीमा टपारिया ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में क्या कहा?

इसके लिए इन्होंने मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी का उदाहरण दिया था। इन्होंने कहा कि निक प्रियंका के सामने बच्चा लगता है। प्रियंका और निक में 11 साल का उम्र का फर्क है।

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा के ऊपर इस कमेंट को लेकर सीमा को काफी ट्रोल किया गया था।  कई लोगों का ऐसा कहना था कि प्रियंका चोपड़ा जानती तक नहीं है कि सीमा टपारिया कौन है।  

 सीमा टपारिया गुलबर्गा कर्नाटक मैं पली-बढ़ी और 19 साल की उम्र मैं उनकी शादी इंडस्ट्रियलिस्ट (industrialist) अनूप तापड़िया से हुई. वो अपने सपनो को ले कर एक बहुत ही पैशनेट थी, लेकिन उनके ससुराल में उन्हें उनके सपनों को पूरा करने की इजाज़त नहीं थी क्यूंकि उनके ससुराल वाले रूढ़िवादी मारवाड़ी थे। 

सीमा टपारिया कौन हैं?

सीमा टपारिया का तरीका बहुत साधारण है की वो अपने क्लाइंट्स का घर देखती है और उनके लविंग स्टाइल, बैकग्राउं और बिज़नेस डिटेल्स को भी जाँचती है। दुल्हन/दूल्हा से उनकी उम्मीदें जानती है फिर अगर चीज़े सही बैठे , तो वो बात आगे बढ़ाती है।

वो सिर्फ मैचमेकिंग ही नहीं बल्कि शादी के शुरू होने से ख़तम होने तक की जिम्मेदारी भी लेती है ,और परिवारों की मदद भी करती है एक दूसरे के करीब आने में। सब पहले से सोचा हुआ होता है , शादी के कार्ड से लेकर बिदाई तक। वो सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पुरे वर्ल्ड में अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं  , तो जाहिर है की उनके क्लाइंट्स बहुत ही अमीर होंगे और ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू मैं भी बताया और ये भी की वो लम्प सम चार्ज करती है ।

Anushka Sharma Virat Kohli Sima Taparia
Advertisment