Advertisment

5 Upcoming Hindi Remakes: 2022 में आएंगे क्षेत्रीय फिल्मों के रीमेक

author-image
New Update

बॉलीवुड के अलावा भारत के क्षेत्रीय सिनेमा की फ़िल्में भी पूरे भारत में हिट होती है। इनकी सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड इनके हिंदी रीमेक बनाता है। आज से पहले बहुत सी क्षेत्रीय फिल्मों के हिंदी रीमेक बन चुके हैं। अगर क्षेत्रीय सिनेमा केजीएफ, पुष्पा द राइस, RRR, और विक्रम जैसी हिट फिल्में बनाएगा तो ऐसा होना तो आम बात है।

Advertisment

सन 2022 में भी आपको ऐसे कुछ हिट फिल्में देखने का मौका मिलेगा जो क्षेत्रीय फिल्मों की हिंदी रिमेक है। हाल ही में राधिका आप्टे की फॉरेंसिक ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह एक क्राइम थ्रिलर है जिसमें बच्चों की किडनैपिंग और हत्या की दर्दनाक कहानी का चित्रण किया गया है। यह 2020 में बनी एक मलयालम फिल्म का रीमेक है।

क्षेत्रीय फिल्मों के हिंदी रीमेक -

1. अन्नियां

Advertisment

यह एक साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें विक्रम और साधा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का हिंदी रिमेक फिल्म मेकर एस शंकर बनाएंगे जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

यह फिल्म एक कंज्यूमर राइट प्रोटक्शन वकील की कहानी है जो सिस्टम से परेशान हो चुका होता है। 

2. द ग्रेट इंडियन किचन

Advertisment

यह एक फेमिनिस्ट मलयालम फिल्म है जिसकी कहानी एक नई शादीशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। उस महिला का नाम निमिषा सज्जन है और वह पूरे दिन घर का काम करती है और सारी चीजें संभालती है। 

पुरुष प्रधान समाज के इन आदर्शों को तोड़कर वह किस तरह अपनी जिंदगी को वापस अपने हिसाब से जीती है यह इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसके हिंदी रीमेक में सानिया मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी।

3. अला वैकुंठपुर्रुमुलू

Advertisment

इस तेलुगू एक्शन फिल्म को बहुत ही अच्छी रेटिंग मिली है। इसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगडे ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। आपको जल्दी ही इस फिल्म का हिंदी रिमेक भी देखने को मिलने वाला है। 

इसके हिंदी रिमेक में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रोहित धवन द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज होगी।

4. ड्राइविंग लाइसेंस

Advertisment

कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो लाल Jr selfiee के द्वारा डायरेक्ट की गई है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामुडू ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका हिंदी रीमेक अंडरप्रोडक्शन है। 

यह हाल ही में आई फिल्म जुग जुग जियो के डायरेक्टर राज मेहता द्वारा भी डायरेक्ट की जाएगी। इसमें इमरान हाशमी और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

5. कैथी

1976 में बनी हॉलीवुड फिल्म assault on precinct 13 पर आधारित यह तमिल एक्शन फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। 2020 में अजय देवगन ने कहा था कि वह और तब्बू इसके हिंदी रीमेक भोला में एक साथ दर्शकों को नजर आएंगे।

क्षेत्रीय फिल्मों के हिंदी रीमेक
Advertisment