Advertisment

Things Not To Do In A Relationship: हेल्थी रिलेशनशिप में यह कभी न करे

author-image
New Update

कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होती है। हर रिलेशनशिप में कोई ना कोई कमी जरूर होती है। हर व्यक्ति गलतियां करता है, आपसे भी कोई गलती हुई होगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इन गलतियों और कमियों के कारण अपनी रिलेशनशिप को तोड़ दें।

Advertisment

गलतियों को सुधारना चाहिए और अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेनी चाहिए। कोई भी रिलेशनशिप स्वर्ग से नहीं उतरती है कि वह शुरु से हेल्थी हो। रिलेशनशिप को स्ट्रांग और हेल्दी बनाने के लिए दोनों पार्टनर को अपने एफर्ट डालने पड़ते हैं और मेहनत करनी पड़ती है।

आपको अगर एक हेल्दी रिलेशनशिप चाहिए तो कुछ गलतियों को करने से बचना होगा। यह गलतियां आपकी रिलेशनशिप खत्म होने की वजह बन सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीजें जो आपको एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए नहीं करनी चाहिए।

1. मन में कोई बात न रखे

Advertisment

अगर आपके मन में कोई बात है या कोई शिकायत है तो आपको उसे अपने पार्टनर को बताना चाहिए। इससे आप दोनों इस परेशानी का हल ढूंढ पाएंगे। आपको ऐसी बातें अपने मन में रखकर दूसरे व्यक्ति को अपने आप समझने के लिए नहीं छोड़नी चाहिए। वह अपनी तरफ से कुछ भी समझ लेगा और आप दोनों के बीच में दूरी पैदा हो जाएगी।

2. एक दूसरे को स्पेस दे

आप अपने पार्टनर को अपनी पूरी जिंदगी मत बना लीजिए। हर वक्त उसका नाम लेकर उसके साथ रहना ठीक नहीं है। आपको उसे और अपने आप को थोड़ा स्पेस देना चाहिए। आप दोनों अलग अलग इंसान हैं और आप की अलग-अलग जिंदगिया भी है।

Advertisment

3. जीतने के लिए लड़िए नहीं

एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए यह जरूरी है कि आप अपने मन की बातें दूसरे को बताएं। लेकिन किसी बहस या अरगुमेंट को जीतने के लिए एक दूसरे से झगड़ना उचित नहीं है। इससे आप बहस तो जीत जाएंगे लेकिन आपकी रिलेशनशिप हार जाएगी। इसलिए शांति से बात करें और एक दूसरे को समझे।

4. अपनी कोशिश करते रहें

Advertisment

अपने करियर और भविष्य की प्लानिंग में उलझ कर अपने रिश्ते को ना भूलें। आपका काम आपकी जिंदगी का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं। आपको अपनी रिलेशनशिप को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। अगर आप अपने रिलेशनशिप में एफर्ट नहीं डालेंगे, रोमांस नहीं करेंगे तो यह टूट सकती है।

5. पार्टनर की तुलना न करे

आपको अपने पार्टनर की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति के पार्टनर से बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को उसके असली रूप में स्वीकार करें। इसी को तो प्यार कहते हैं । क्या आप उनकी इन्हीं बातों की वजह से प्यार में नहीं पड़े थे? तो फिर अचानक से उनकी तुलना किसी और से करने का क्या मतलब।

रिलेशनशिप
Advertisment