Advertisment

What Is Obesophobia? महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है मोटे होने का डर

author-image
New Update

ओबेसोफोबिया क्या है?

Advertisment

ओबेसोफोबिया का मतलब होता है मोटा होने का डर। किसी भी दूसरे को भी आपकी तरह ही यह भी एक चीज पर केंद्रित है जिसका नाम है मोटापा। मोटे होने का ख्याल आते ही ओबेसो फोबिया से पीड़ित व्यक्ति को गहन चिंता या एंजायटी होने लगती है। वजन बढ़ने के खयाल या परिस्थिति में आप अत्यधिक डर का अनुभव भी कर सकते हैं।

इस डिसऑर्डर से पीड़ित लोग वजन बढ़ने के डर के कारण इससे बचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी भी फोबिया के इलाज से पहले उस के लक्षणों और कारणों को जानना जरूरी होता है। तो आइए आपको बताते हैं ओबेसो फोबिया के लक्षण और कारण।

ओबेसोफोबिया के कारण 

Advertisment

1. वजन का stigma

लोग धीरे-धीरे मॉडर्न वेस्टर्न सोसायटी की सोच को अपना रहे हैं। जहां पर अधिक वजन वालों की आलोचना की जाती है और उन्हें उनके वजन के आधार पर जज किया जाता है। यह ओबेसो फोबिया का एक मुख्य कारण है।

कुछ लोगों को इस स्टिग्मा का अनुभव दूसरे कारकों से भी होता है जैसे पारिवारिक उम्मीदें और पीयर प्रेशर। स्टिग्मा के चलते पतले लोगों को ज्यादा प्रशंसा मिलती है।

Advertisment

2. परफेक्शन

कोई व्यक्ति कितना भी अच्छा क्यों ना बन जाए लेकिन वह परफेक्ट नहीं हो सकता। लेकिन फिर भी हमारे समाज में परफेक्ट होने की एक परिभाषा बना दी गई है जो किसी स्टीरियोटाइप से कम नहीं।

एक परफेक्ट व्यक्ति बनने के लिए आपको अच्छी लंबाई और पतला होना चाहिए। इस कारण बहुत से लोग वजन बढ़ने से इतना डर जाते हैं कि वह ओबेसो फोबिया के शिकार बन जाते हैं।

Advertisment

3. एंजाइटी डिसॉर्डर

एंजायटी डिसऑर्डर ओबेसे फोबिया का एक कारण हो सकता है। समाज के द्वारा अस्वीकार किए जाने का डर लोगों में सोशल एंजायटी डिसऑर्डर पैदा करता है। इसलिए आपको वजन बढ़ने से डर लग सकता है क्योंकि समाज आपको आपके वजन के कारण जज करेगा।

4. अपना अनुभव

Advertisment

कुछ बच्चे या बड़े लोग अपनी पर्सनल जिंदगी में आसपास के लोगों से अपने वजन के कारण बुरी जजमेंट सुनते हैं या चिढ़ाए जाते हैं। इसके कारण उनके मन में मोटापा नकारात्मक जजमेंट का कारण बन जाता है। वह मोटापे के बढ़ने से डरने लगते हैं।

ओबेसोफोबिया के लक्षण

ओबेसो फोबिया से पीड़ित लोग मोटापे के बारे में सोचते या बात करते ही कुछ नकारात्मक इमोशन महसूस करते हैं। जैसे -

Advertisment

1. स्ट्रेस

2. एंजाइटी

3. हाई ब्लड प्रेशर

Advertisment

4. अत्यधिक डर

5. पैनिक अटैक

ओबेसोफोबिया लोगो को यह चीज़े करने पर मजबूर कर देता है -

1. बेवजह व्रत रखना

2. बार बार कैलोरी गिनना

3. हद से ज़्यादा वर्कआउट करना

4. डाइटिंग करना 

ओबेसोफोबिया
Advertisment