ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में एक Tulu-speaking परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें पढ़ाई में गहरी दिलचस्पी थी और खासतौर पर Biology उनका पसंदीदा विषय था। उनका सपना था कि वह डॉक्टर बनें। फिल्मी दुनिया से उनका कोई नाता नहीं था और ना ही भविष्य में इस ओर जाने का कोई प्लान। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। उन्होंने आगे चलकर मुंबई के Rachana Sansad Academy of Architecture से पढ़ाई की।
Aishwarya Rai Bachchan: एक खूबसूरती जो सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं
कॉलेज में शुरू हुई मॉडलिंग की चमक
कॉलेज के दिनों में एक प्रोफेसर, जो फोटोग्राफर भी थे, ने ऐश्वर्या से एक फोटोशूट के लिए कहा। यहीं से उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। उनका पहला विज्ञापन Camlin pencils के लिए था, जब वह स्कूल में थीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अंतरराष्ट्रीय पहचान और मिस वर्ल्ड का ताज
1991 तक ऐश्वर्या कई इंटरनेशनल मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थीं। उन्होंने Vogue US magazine में भी जगह बनाई, जो उनके टैलेंट और खूबसूरती की एक बड़ी पहचान थी। 1994 में वह Miss India प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप बनीं और फिर उसी साल उन्होंने Miss World का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया।
फिल्मों की दुनिया में पहला कदम
मॉडलिंग की सफलता के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों की ओर रुख किया। 1997 में मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म Iruvar से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म Aur Pyaar Ho Gaya रिलीज़ हुई। हालांकि इन दोनों फिल्मों से उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन 1998 में आई फिल्म Jeans और 1999 की Taal से उन्हें बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान मिली।
हिट फिल्मों और राष्ट्रीय सम्मान का सफर
1999 की Hum Dil De Chuke Sanam ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई और इस फिल्म के लिए उन्हें Filmfare Award भी मिला। इसके बाद उन्होंने Devdas, Raincoat, Dhoom 2, Jodhaa Akbar जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
2003 में ऐश्वर्या Cannes Film Festival की jury में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। उसी साल उन्होंने बांग्ला फिल्म Chokher Bali में भी दमदार अभिनय किया, जिससे उन्होंने साबित किया कि वह सिर्फ ग्लैमर का हिस्सा नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेत्री भी हैं।
शादी, ब्रेक और दमदार वापसी
2007 में ऐश्वर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। 2011 में जब उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ, तब उन्होंने कुछ सालों का ब्रेक लिया। लेकिन 2015 में फिल्म Jazbaa से उन्होंने वापसी की और अपने अभिनय से एक बार फिर सबको प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने Sarbjit, Ae Dil Hai Mushkil और Ponniyin Selvan जैसी फिल्मों में काम किया।
ऐश्वर्या की पहचान सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं
2009 में भारत सरकार ने उन्हें Padma Shri से सम्मानित किया। वह Madame Tussauds में वैक्स स्टैच्यू पाने वाली पहली Bollywood actress बनीं। उनके नाम पर एक खास Tulip flower और Barbie Doll भी लॉन्च हुआ, जो उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है।
एक ऐसी महिला जिसकी चमक हर दौर में कायम रही
ऐश्वर्या राय बच्चन की कहानी सिर्फ एक सुंदरता की मिसाल नहीं है, बल्कि एक ऐसे सफर की गवाही है जो मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। ट्रोल्स, आलोचनाएं और ब्रेक के बावजूद, उन्होंने हर बार खुद को साबित किया और यही उन्हें एक आइकन बनाता है न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में।