Indian Wedding: 5 बातें जो इंडियन वेडिंग के बारे में मुझे बिल्कुल नहीं अच्छी लगती

घर में शादी का मोहल एक अलग ही खुशियों के साथ आती है और साथ ही बहुत सी जिम्मेदारी देती है। इंडियन वेडिंग में मजे तो होती है मगर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो लोग इंडियन वेडिंग में पसंद नहीं करते। जानें अधिक इस टॉप-विडियोज़ ब्लॉग में-

Vaishali Garg
11 Feb 2023
Indian Wedding: 5 बातें जो इंडियन वेडिंग के बारे में मुझे बिल्कुल नहीं अच्छी लगती Indian Wedding: 5 बातें जो इंडियन वेडिंग के बारे में मुझे बिल्कुल नहीं अच्छी लगती

Wedding

Indian Wedding: शादी तो सभी के घरों में होती है, बच्चे हो या बड़े हर कोई  घरों में शादी के मौके का इंतजार करते हैं। तो आइए इस ब्लॉग में हम जाने कुछ ऐसे पांच चीजें जो मुझे भारतीय विवाह में बिलकुल नहीं पसंद। शादी में जाना है‌ - मतलब नए नए कपड़े बनवाना, यामी खाना, लड़कें/लड़कियों वाले को छेड़ना, या जूता चुराना ऐसी कितनी सारी चीज है जो हमें इंडियन वेडिंग में पसंद होती है। घर में शादी का मोहल एक अलग ही खुशियों के साथ आती है और साथ ही बहुत सी जिम्मेदारी देती है। इंडियन वेडिंग में मजे तो होती है मगर कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो लोग इंडियन वेडिंग में पसंद नहीं करते।

भारतीय शादी के बारे में पांच चीजें जो मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आती 

1. शादी के खर्च

शादी चाहे लड़की वालों के तरफ से हो या लड़के वालों के तरफ से, शादी में खर्च तो बहुत होते हैं। लड़की वाले की तरफ से हो तो साथ में दहेज भी देना पड़ता है। लोग शादी में मजे तो करते ही हैं मगर एक इंडियन वेडिंग में लाखों खर्च हो जाती हैं। पेरेंट्स सालों से पैसे जमा करने लगते हैं, वह अपनी बहुत सी पसंदीदा सामान को छोड़कर एक -एक पैसा बचाते हैं, ताकि वह अपने बच्चों का विवाह धूमधाम से कर सके। लेकिन अधिकतर ज्यादा खर्च लड़की ही वाले उठाते हैं।

2. गेस्ट

भारतीय शादियों में इतने लोगों को बुलाया जाता है जिनसे हम कई बार सालों साल मिले भी नहीं होते हैं और फिर वह लोग आते हैं तो कहीं कहते हैं यह अच्छा नहीं है वह अच्छा नहीं है इस लड़की ने कैसे कपड़े पहन रखे हैं।

3. बहुत सारे क्वेश्चन

हर शादी में हर अनमैरिड लड़का या लड़की से क्वेश्चन जरूर पूछते हैं की "तुम्हारा नंबर कब आएगा" या "इसके बाद तुम्हारा ही नंबर है"। इंडियन वेडिंग में अक्सर लड़के या लड़कियां इस क्वेश्चन से परेशान हो जाते हैं।

4. मेकअप पर जज

इंडियन वेडिंग्स में अक्सर हर कोई मेकअप पे जज करते हैं चाहे मेकअप कम हो या ज्यादा। अक्सर लोग इंडियन वेडिंग में मेकअप अपने अनुसार नहीं कर पाते जिससे उन्हें जज होने का डर सताता है। 

5.रिवाज

इंडियन वेडिंग में रिवाज बहुत सारे होते हैं जिसे दूल्हा या दुल्हन तो परेशान होते ही हैं साथ में वहां के लोग भी परेशान हो जाते हैं क्योंकि उन्हें इतने सारे रिवाजों का मतलब उन्हें पता नहीं होता।

सूचना: इस आर्टिकल को केवल संपादित किया गया है, मौलिक लेखन आयुषी गुप्ता का है।

image widget
अगला आर्टिकल