Advertisment

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ट्विटर पर छाया सलमान के लंबे बालों का जादू

author image
Apurva Dubey
05 Sep 2022
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ट्विटर पर छाया सलमान के लंबे बालों का जादू

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का एक नया टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। जिसमे सलमान अपने न्यू लुक और लंबे बालों से अपने फैंस को दीवाना बना रहे हैं। 

Advertisment

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का एक नया टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो

वीडियो में सलमान अपने लंबे बालों वाले लुक को स्टाइल में फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उनके कूल शेड्स उनके ओवरऑल डैपर लुक को कम्पलीट करते हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, '#KisiKaBhaiKisiKiJaan'।

शूटिंग की शुरुआत के बाद से यह फिल्म अपने शीर्षक और कलाकारों पर अनगिनत अटकलों के साथ सबसे अधिक प्रत्याशित रही है और यह साज़िश और रहस्य का विषय रही है। इसे पहले 'कभी ईद कभी दीवाली' और फिर बाद में 'भाईजान' नाम दिया गया था।

Advertisment

सलमान अपने कई फिल्म सीक्वल पर कर रहे तैयारी 

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें शहनाज गिल और जस्सी गिल जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। काम के मोर्चे पर, सलमान के पास मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' भी है जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, उन्हें जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' के लिए भी चुना गया है।

क्या है फिल्म के टीज़र में खास 

Advertisment

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है डहां सलमान खान लद्दाख में बाइक चला रहा हैं। इसके बाद वो पैदल पहाड़ की तरफ चलकर जाते हैं। इस दौरान वो ब्राउन कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने हुए हैं। उनके लंबे बाल है और दाढ़ी बढ़ी हुई है। इस लुक के साथ उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। उनका ये लुक अब तक के लुक से काफी अलग है।  सलमान खान इस फिल्म में पूरी तरह नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan': ट्विटर पर छाया सलमान के लम्बे बालों का जादू 

फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी और उस समय इसका टाइटल कभी ईद, कभी दिवाली था लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘किसी का भाई किसी की जान’ कर दिया गया। बता दें कि फरहाद शामजी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसकी प्रोड्यूसर सलमा खान हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे होने पर सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल से उनके फैंस और दर्शकों को हमेशा उनका साथ देने के लिए थैंक्स कहा साथ ही वीडियो में सलमान का न्यू लुक भी रेवेअल हुआ। अपने वीडियो पर सलमान ने #kisikabhaikisikijaan पोस्ट किया। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लंबे बालों का लुक उनकी अपकमिंग फिल्म से ही है। यह दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा है। 

Advertisment
Advertisment