/hindi/media/post_banners/HZYd25re9zxx4PvcZzhP.jpeg)
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दूल्हे के रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए दुल्हन के पैर छूकर सबको चौंका दिया। वीडियो में नवविवाहित जोड़ा मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे है, क्योंकि दूल्हा दुल्हन के पैर छूने के लिए झुकता है, जिसे अब पब्लिक का सहारा मिल रहा है। वैसे तो पुराणी परम्पराओं के अनुसार दुल्हन को अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए लेकिन इस वायरल विडिओ में दूल्हे ने अपनी दुल्हन के पैरों को छूकर उसे इस रिश्ते में बराबरी का हक़ दिया।
Viral Video Of Groom Touching Bride's Feet: दुल्हन के पैर छूकर दिया बराबरी का हक़
दूल्हे ने पुराने रिवाज़ और स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए अपने दुल्हन के पैरों को छूकर एक नया एक्साम्प्ल सेट किया है। दूल्हे अर्णव रॉय ने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। दूल्हा-दुल्हन को पब्लिक के ढेरों कमेंट्स मिल रहें हैं और बधाईयां भी साथ में। कुछ टिप्पणियों में पढ़ा गया- “आज इंटरनेट पर मैंने जो सबसे मनमोहक चीज़ देखी" "अब ऐसा लगता है कि हमारी पीढ़ी सही काम कर रही है। आप दोनों के लिए खुशी अपार है।"
ये रिवाज़ एकतरफा होने का सवाल सबसे लंबे समय तक बना रहा। हालाँकि, वायरल दूल्हे के इस प्यारे हरकत ने सभी सवालों का जवाब दिया है और इसे केवल सही दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है, दोनों पति-पत्नी के सम्मान के लिए परंपराओं को बदलना ही चाहिए।
Viral Video Of Groom Touching Bride's Feet: पोस्ट को मिल रहे ढेरों लाइक्स
वायरल वीडियो को न्यूयॉर्क में रहने वाली बैंकिंग एनालिस्ट और भारतीय मूल की डिजिटल क्रिएटर दिति गोराडिया ने पोस्ट किया है। इस क्यूट मोमेंट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया- "हमारे पंडित को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लेकिन समारोह के अंत तक, उन्होंने मुझसे फुसफुसाया: "आप एक बहुत भाग्यशाली लड़की हैं।" शब्द के हर मायने में अपने बराबर से शादी करो!"
पोस्ट को अब तक 415,000 से अधिक लाइक्स और हजारों व्यूज और कमेंट्स मिल चुके हैं। भारतीय परंपराओं के अनुसार, महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने पति को एक आसन पर बिठा दें। विवाह समारोहों के दौरान, दुल्हनों को सम्मान की निशानी के रूप में अपने पति के पैर छूते हुए देखा जाता है।
media widget