Advertisment

Wayanad Tourist Places: इन 5 पर्यटन स्थल के कारण ज़रुर घूमें वायनाड

कल-कल करती धाराएं, शांत झील और झरनों से भरा हुआ यह शहर यात्रियों के लिए एक उत्सुक पर्यटक स्थल है। जहां पर्यटक Mountain Biking, कैंपिंग, ट्रैकिंग, स्पीड बोटिंग का आंनद ले सकते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
5 Best Places to Visit in Wayanad

(Image Credit-Freepik)

5 Best Places to Visit in Wayanad: केरल का वायनाड केरल की सबसे ज़्यादा हरियाली युक्त जगहों में से एक है। यह प्रकृति और मानव निर्मित साधनों का बहुत उम्दा मिश्रण है। केरल के पश्चिमी घाट में लगभग 700 से 1200 मीटर तक की ऊंचाई पर बसा यह एक आकर्षक हिल स्टेशन है, जो कोहरे से ढ़का पहाड़, शांत नदियां, मसालों के बागान और अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए विख्यात है। कल-कल करती धाराएं, शांत झील और झरनों से भरा हुआ यह शहर यात्रियों के लिए एक उत्सुक पर्यटक स्थल है। जहां पर्यटक Mountain Biking, कैंपिंग, ट्रैकिंग, स्पीड बोटिंग का आंनद ले सकते हैं।

Advertisment

इन 5 पर्यटन स्थल के कारण ज़रुर घूमें वायनाड

1. चेम्ब्रा पीक

वायनाड जाते ही सबसे पहले आपको चेम्ब्रा पीक जाना चाहिए। यह कलपेट्टा से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित सबसे अच्छे पिकनिक और ट्रैकिंग स्थलों में से एक है। जिससे आप खुद को आंखों के सामने फैले घास के मैदान और हरियाली के विपरीत रंगों से संतुष्ठ पाएंगे। यहां की शांति आपके जीवन के सारे तनाव को दूर कर देगा। 

Advertisment

2. बाणासुर सागर बांध

यह भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मिट्टी से बना बांध है। यह बांध अपने मनोरम परिवेश और प्राचीन सौदंर्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। यह उन लोगों के बीच प्रसिद्ध है जो हरियाली के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं। पर्यटक यहां आरामदायक नाव की सवारी से लेकर ट्रैकिंग के साथ-साथ कई और एडवेंचर का आंनद भी ले सकते हैं।

3. एडक्कल गुफाएं

Advertisment

यह गुफाएं समुद्र तल से 3,937 फीट ऊपर अंबुकुथी पहाड़ियों पर स्थित हैं। यह पर्यटक को पुराने युग में ले जाती है, जिससे उन्हें पुराने लोगों के जीवन के समय और संस्कृति का अनुभव करने में मदद मिलती है।

4. थिरुनेल्ली मंदिर

यह मंदिर केरल के सबसे प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु की मूर्ती स्वंय भगवान ब्रह्मा ने स्थापित की थी। यह एक शांत स्थान है जो हर साल बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित करता है।

Advertisment

5. इरुप्पु झरना

रामायण से जुड़े होने के कारण इसे लक्ष्मण तीर्थ झरना भी कहा जाता है। जहां लोग डुबकी लगाकर अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए आते हैं।

Beautiful Tourist Place In India tourist Best Tourist Places In India best tourist place
Advertisment