Summer Visit: गर्मियों के मौसम में बच्चों के घूमने के लिए 5 जगहें

blogs | ट्रेवल: अक्सर गर्मियों के मौसम में बच्चे घूमने‌ का जिद करते हैं। अक्सर लोग घूमने फिरने वाली जगह में कन्फ्यूज रहते है। बच्चे स्कूल की छुट्टियों में अक्सर घूमने का जिद‌ करते हैं। गर्मियों के मौसम में घूमने का मजा सभी लोग को आता है।

author-image
Ayushi
New Update
Travel

5 Places For Kids To Visit In Summer Season

5 Places For Kids To Visit In Summer Season: अक्सर गर्मियों के मौसम में बच्चे घूमने‌ का जिद करते हैं। अक्सर लोग घूमने फिरने वाली जगह में कन्फ्यूज रहते हैं। बच्चे स्कूल की छुट्टियों में अक्सर घूमने का जिद‌ करते हैं। गर्मियों के मौसम में घूमने का मजा सभी लोग को आता है। तो आइए इस ट्रेवल ब्लॉग में हम जानें गर्मियों के मौसम में बच्चों को घूमने के लिए 5 जगहों के नाम।

गर्मियों के मौसम में घूमने वाली जगहों के नाम

Advertisment

1. दार्जिलिंग

बॉलीवुड फिल्मों में आपने बहुत से समय में दार्जिलिंग जगह को देखा होगा। दार्जिलिंग के रास्तों में आपको प्राकृतिक दृश्यों देखने को भी मिलता है। पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। दार्जिलिंग पर आपको बर्फ देखने को भी मिलती है।  

2. ऋषिकेश

ऋषिकेश को देवभूमि के नाम से भी लोग जानते हैं। ऋषिकेश गंगा नदी के तट पर मौजूद है‌। हिन्दू धर्म में ऋषिकेश का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। हर एक साल देश भर से लोग भारी संख्या में ऋषिकेश के 'धार्मिक स्थलों', 'हिमालय को देखने' और 'गंगा नदी में डुबकी' लगाने के लिए आते रहते हैं। ऋषिकेश में पुराने प्राचीन मन्दिरों और आश्रमों दूर-दूर तक फैली है।

3. शिमला

Advertisment

सबसे खूबसूरत और जाने-माने हिल स्टेशन में से एक शिमला है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला को लोग 'समर रिफ्यूज’ और ‘हिल स्टेशनों की रानी’ के नाम से भी जानते हैं। शिमला में 'जाखू', 'प्रॉस्पैक्ट', 'ऑव्सर्वेटरी', 'एलीसियम' और 'समर' इस जगह की सबसे फेमस पहाड़ियां हैं।

4. महाबलेश्वर

महाबलेश्वर एक फेमस हिल स्टेशन है। यह महाराष्‍ट्र के सतारा जिले में स्थित है। भारत के पश्चिमी दिशा में स्थित यह जगह दुनिया भर में सबसे बेहतरीन हिल स्‍टेशनों में से एक है। लोग अक्सर गर्मियों के मौसम में महाबलेश्वर आते हैं। महाबलेश्‍वर का मतलब 'गॉड ऑफ ग्रेट पॉवर' होता है। आप यहां अपने बच्चों के साथ छुट्टियां इंजॉय कर सकते हैं।

5. ऊटी

नीलगिरी के सुंदर पहाड़ियों में स्थित ऊटी सुंदर-सा एक शहर। ऊटी का आधिकारिक नाम उटकमंड भी कहा जाता है साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए भी ऊटी नाम दिया गया है। दक्षिण भारत में स्थित ऊटी हिल स्टेशन में बहुत सारे लोग छुट्टियां मनाने हैं। ऊटी शहर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले का एक हिस्सा है। छुट्टियों में बच्चों के साथ जाने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है। ‌

Summer season Places ऊटी महाबलेश्वर