Advertisment

Women Heritage Sites: इंडिया में 5 वीमेन फ्रेंडली हेरिटेज साइट्स

ब्लॉग | ट्रेवल : घूमने के लिए वैसे तो बहुत से सारी जगहें हैं लेकिन हेरिटेज साइट्स पर घूमने का मज़ा ही कुछ और है। घूमने के लिए ऐतिहासिक जगहें हों और वो भी वीमेन फ्रेंडली तो मज़ा दोगुना हो जाता है। आगे ब्लॉग में पढ़ें।

author-image
Priya Singh
May 24, 2023 16:10 IST
png_20230524_142433_0000.png

5 Women Friendly Heritage Sites In India (Image Credit: NDTV.com)

5 Women Friendly Heritage Sites In India : हम सभी को घूमने का बहुत सौक होता है। ख़ास कर महिलाओं को तो घूमना और ज्यादा पसंद होता है। घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल हों तो बात ही कुछ और है। हम सभी पुरानी परम्पराओं को जानना देखना बहुत पसंद करते हैं। भारत में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जिन्हें हेरिटेज साइट्स के तौर पर देखा जाता है और ये साइट्स घूमने के लिए काफी अच्छी हैं। भारत में स्थित पुराने राजा-महराजाओं के ऐतिहासिक महलों से लेकर गुफाओं तक तमाम धरोहरें शामिल हैं जो महिलाओं के लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकते है। आज हम ऐसी ही कुछ हेरिटेज साइट्स की बात करेंगे जो महिलाओं के घूमने के लिए काफी अच्छी हैं। 

Advertisment

5 वीमेन फ्रेंडली हेरिटेज साइट्स के नाम क्या है 

1. हवा महल (जयपुर राजस्थान) 

हवा महल घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है. यह राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित है। हवा महल गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हुआ। गुलाबी पत्थर पर आर्किटेक्चर वर्क इसकी सुन्दरता को बढ़ाता है। महिलाओं के घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। 

Advertisment

2. मेहरानगढ़ किला (जोधपुर) 

मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ी पहाड़ी पर स्थित है। यह सिटी महिला यात्रिओं के लिए बहुत सी सुन्दर जगह हैं। यहाँ स्थित संग्रहालय पुराने समय की राजस्थानी परम्पराओं और आर्टवर्क को प्रदर्शित करता है। यहाँ पर महिलाएं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जान सकती हैं। 

3. कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा) 

Advertisment

कोणार्क सन टेम्पल भगवान सूर्य को समर्पित करते हुए बनाया गया है। यह एक बहुत सुन्दर और भव्य मंदिर है। यह मंदिर अपने सुन्दर अर्केटेक्चर और पत्थर की नक्कासी के लिए जाना जाता है। यहाँ महिलाएं बहुत सुन्दर शिल्पकारी को देखते हुए शांत समुद्र के पास बैठ सकती हैं। 

4. खजुराहों मंदिर (मध्य प्रदेश) 

खजुराहों मंदिर में हिन्दू और जैन धर्म के कई मंदिर मौजूद हैं। ये मंदिर अपने इरोटिक स्कल्चर्स के लिए जाने जाते हैं। मंदिर अपने आध्यात्मिक, आर्टवर्क और हिस्ट्री के लिए महिला यात्रियों के लिए घूमने की एक अच्छी जगह है। 

5. अजंता की गुफाएं (महाराष्ट्र) 

अजंता की गुफाएं प्राचीन बौद्ध काल में पत्थरों को काटकर बनाई गई थी। कहा जाता है कि ये गुफाएं शताब्दी ईशा पूर्व में बनी थी।अजन्ता की गुफाओं में सुन्दर मूर्तियाँ, भित्ति चित्र और अलग अलग तरह के आर्टवर्क्स बने हैं। यह हेरिटेज साईट महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है यहाँ प्राचीन भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को देख सकती हैं।

#हेरिटेज साइट्स #वीमेन #Heritage Sites
Advertisment