Summer Trip: भारत में गर्मियों में घूमने लायक 6 जगहें

अगर आप भी गर्मियों में कहीं किसी हिल स्टेशन या ठंडी जगहों में घुमने जाने का सोच रहे है लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा तो इस आर्टिकल में आपको बताएगें भारत की ऐसी ही जगहों के बारे में, आइए जानते है

author-image
Simran Kumari
New Update
Travel Destination

Photograph: (freepik)

6 Places To Visit In India In Summer: भारत में अनेकों विविधताएँ है। जहाँ एक ओर ऊँचे-ऊँचे पर्वतों की श्रृंख्ला है वहीं दुसरी ओर झील नदियों का समागम है, जहाँ एक ओर ऐतिहासिक गुफाएँ है तो एक ओर समुद्रों से घिरे तट। भारत में मौसम के अनुसार  घूमने की जगहें बदल जाती है। अभी गर्मियां आ चुकी है। भारत में अक्सर काफी तेज़ और उमसदार होती हैं, लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं जहां आप न केवल ठंडी जलवायु का आनंद ले सकते हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता भी देख सकते हैं। यदि आप गर्मी से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन जगह खोज रहे हैं, तो भारत में कुछ हिल स्टेशन्स और ठंडी जगहें आपके लिए हो सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते है भारत में गर्मियों घूमने लायक बेहतरीन जगहें कौन सी हो सकती है।

Advertisment

गर्मियों में भारत में घुमने लायक 6 जगहें

1. मनाली ( उत्तराखंड)

ये हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद आकर्षक होता है। बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत नदियां, घने जंगल, और बाग-बगिचों से सजी ये जगह ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां आपको शांति और ठंडक मिलेगी, साथ ही रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज  का मजा भी लिया जा सकता है।

Advertisment

2. ऊटी ( तमिलनाडु) 

ऊटी, तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित है, ये भारत के प्रमुख हिल स्टेशन्स में से एक है। यहां का मौसम हमेशा ठंडा और सुकून वाला होता है, जो गर्मी के मौसम में आदर्श है। ऊटी में झील, बोटेनिकल गार्डन, और डोड्डाबेट्टा चोटी है, जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यदि आप प्राकृति के प्रेमी है तो ऊटी एक बेहतरीन जगह होगी।

3. दार्जिलिंग ( पश्चिम बंगाल)

Advertisment

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इसे 'सदाबहार हिल स्टेशन' भी कहा जाता है। यहां का मौसम गर्मियों में बेहद ठंडा रहता है। दार्जिलिंग के चाय बागान , टॉय ट्रेन, कंचनजंगा की बर्फीली चोटियां इस जगह को बेहद आकर्षक बनाती हैं। यहां आप घूमने के साथ-साथ चाय के बागानों में एक अच्छा अनुभव ले सकते हैं।

 4. लेह-लद्दाख 

लेह-लद्दाख, ऊपरी हिस्से में स्थित है, गर्मियों में ये एक अमेजिंग डेस्टिनेशन हो सकता है। ये भारत के सबसे सुंदर और शांतिपूर्ण जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़,  ट्रैकिंग, और बौद्ध मठ यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ज़ांस्कर नदी में जो लेह के पास आप रिवर राफ्टिंग भी कर सकते है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकते है। यहां की ठंडी जलवायु और अद्भुत दृश्य एक कभी न भूला जाने वाला अनुभव होगा।

Advertisment

5. औली (उत्तराखंड) 

औली, उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है जो खासकर आर्टिफिशियल झील के लिए प्रसिद्ध है। यह औली में एकमात्र मानव निर्मित झील है। हिमालय के गढ़वाल पहाड़ियों में स्थित, औली भारत में एक प्रसिद्ध स्कीइंग डेस्टिनेशन बन चुका है। ये भारत की सबसे अच्छी और बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां का मौसम गर्मियों में ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है। औली की खूबसूरती का अंदाजा यहां के बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और शांति से भरे वातावण से लगाया जा सकता है। 

6. पचमढ़ी (मध्यप्रदेश)

Advertisment

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है और यह गर्मियों के लिए अच्छी जगह है। यहां का मौसम बहुत ही ठंडा और आरामदायक होता है। पचमढ़ी का शांत वातावरण, घने जंगल, झरने और गुफाएं इसे एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाती हैं। आप यहां प्रकृति का आनंद लेने के लिए गुफा और पहाड़ों के बीच ट्रैकिंग कर सकते हैं।

हिल स्टेशन Visit Summer