Arunachal Pradesh: गर्मियों में जरूर जाएं अरुणाचल प्रदेश की ये 7 अद्भुत जगहें

अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी हिमालय में स्थित भारत का यह हिडेन जेम अपने लुभावने परिदृश्यों, प्राचीन मोनेस्ट्रीज और जीवंत आदिवासी विरासत से टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। आइये जानें अरुणाचल प्रदेश की वो 7 जगहें जो गर्मियों में जरुर घूमनी चाहिए।

author-image
Priya Singh
New Update
Arunachal Pradesh Travel

Must Visit These 7 Wonderful Places Of Arunachal Pradesh In Summer: अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी हिमालय में स्थित भारत का यह हिडेन जेम अपने लुभावने परिदृश्यों, प्राचीन मोनेस्ट्रीज और जीवंत आदिवासी विरासत से टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मैजेस्टिक तवांग मोनेस्ट्री से लेकर ज़ीरो की मंत्रमुग्ध कर देने वाली शांत वैली तक, हर एक डेस्टिनेशन भोर की रोशनी वाले पहाड़ों की इस धरती के एक अनूठे पहलू को उजागर करता है। चाहे आप ऊंची चोटियों के बीच आध्यात्मिक सांत्वना चाहते हों वाइल्डलाइफ के बीच में एडवेंचर की लालसा रखते हों, अरुणाचल प्रदेश अपको अपने वंडर्स और डिस्कवरीज़ से भरी एक कभी न भूल पानी वाली गर्मी को छुट्टियों की ट्रिप का वादा करता है। आइये जानते हैं अरुणाचल प्रदेश की वो 7 जगहें जो गर्मियों में जरुर घूमनी चाहिए।

गर्मियों में जरूर जाएं अरुणाचल प्रदेश की ये 7 अद्भुत जगहें

1. तवांग

Advertisment

तवांग अपने मोनेस्ट्रीज,पुरानी लेक्स और वंडरफुल लैंडस्केप्स के लिए बहुत  प्रसिद्ध है। तवांग अरुणाचल प्रदेश के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। तवांग मोनेस्ट्री, जिसे गैल्डेन नामग्याल ल्हात्से के नाम से भी जाना जाता है, यह भारत की सबसे बड़ी मोनेस्ट्री है और आसपास के पहाड़ों का शानदार व्यू प्रस्तुत करता है।

2. ज़ीरो वैली

ज़ीरो वैली को इसकी सुरम्य सुंदरता और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाता है, ज़ीरो वैली एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और अपातानी ट्राइब्स का घर है। यह वैली अपने धान के खेतों, पारंपरिक घरों और जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक जैसे वाइब्रेंट फेस्टिवल्स के लिए बहुत फेमस है, जो दुनिया भर से म्यूजिक लवर्स को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है।

3. बोमडिला

हिमालय पर्वतमाला के बीच बसा हुआ बोमडिला अपने शांत परिदृश्य, बौद्ध मठों और सेब के बगीचों के लिए जाना जाता है। बोमडिला मोनेस्ट्री, जिसे गेंटसे गाडेन रबग्येल लिलिंग मोनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है, आसपास के पहाड़ों के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है और स्पिरिचुअल सीकर्स के लिए एक शांतिपूर्ण स्थान है।

4. दिरांग

Advertisment

अरूणांचल प्रदेश की ये जगह दिरांग नदी के किनारे स्थित है। दिरांग एक अनोखा शहर है जो अपने गर्म झरनों, सेब के बागानों और सुरम्य घाटियों के लिए जाना जाता है। दिरांग के पास स्थित फेमस संगती घाटी अपनी नेचुरल ब्यूटी से पर्यटकों का मन मोह लेती है। साथ ही यह जगह बर्ड वाचिंग और पिकनिक के लिए एक आइडियल स्पॉट है।

5. नामदाफा नेशनल पार्क

यह भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान के रूप में प्रसिद्ध है। नामदाफा  नेशनल पार्क एक बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट और नेचर लवर्स और वाइल्डलाइफ के शौकीन लोगों के लिए एक पैराडाइज है। इसको मायावी हिम तेंदुए और हूलॉक गिब्बन सहित विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का घर कहा जाता है,इस पार्क में पार्क घने जंगलों और मैजेस्टिक माउंटेंस के बीच में एडवेंचरस ट्रैकिंग ट्रेल्स का अपना अलग ही एक एक्स्पीरियंस और मज़ा है।

6. तेजू

तेजू अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में लोकेटेड है , तेजू अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन हिस्ट्री और डाइवर्स कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां पर एक पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल भी मौजूद है जिसे परशुराम कुंड के नाम से जाना जाता है और यहां पर मकर संक्रांति के  त्योहार पर हजारों भक्त दर्शन पूजन के लिए आते हैं।

7. रोइंग

Advertisment

अरूणांचल प्रदेश के लोअर दिबांग वैली डिस्ट्रिक में स्थित, रोइंग एक हिडेन जेम है जो अपनी नेचुरल ब्यूटी, आर्कियोलॉजिकल साइट्स और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध है। मेहाओ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, मयूडिया पास और भीष्मकनगर किला रोइंग के सबसे ज्यादा फेमस घूमने की जगहें हैं।

Summer अरुणाचल प्रदेश Arunachal Pradesh Wonderful Places Of Arunachal Pradesh