/hindi/media/media_files/vI7gKj8bS8cF1FPv8pge.png)
Image credit-Untitled design
Five Female Sports Players Who Brought Glory To The Country: ये महिला खिलाड़ियाँ अपनी उत्कृष्टता और प्रदर्शनों से अपने देश के नाम को रोशन कर चुकी हैं।आज हमारे समाज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलकर हर काम कर रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को एक बराबर की टक्कर दे रही हैं। चाहे किसी बड़ी कंपनी में बड़े पोजीशन में काम करना हो या, मैदान पर कड़ी धुप में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाना हो। महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे हैं। खेल जगत में कई महिला खिलाड़ी हैं अपने अच्छे प्रदर्शन से देश को आगे बढ़ाया है।
खेल जगत की पांच महिला खिलाड़ी जिन्होंने देश नाम किया रोशन
1. पी.वी. सिंधु
बैडमिंटन
पीवी सिंधु एक प्रमुख भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों से भारत का नाम रोशन किया है।पी.वी. सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक और 2019 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वह बैडमिंटन के विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं।
2. मैरी कॉम
बॉक्सिंग
मैरी कॉम छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हैं। वह "मैग्निफिसेंट मैरी" के नाम से भी जानी जाती हैं और उन्होंने महिला बॉक्सिंग में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैरी कॉम ने ओलंपिक में भारत के लिए मैडल जीते है। मेरी कॉम को 'मैगज़ीन इंडिया' द्वारा 2016 में "वुमन ऑफ द इयर" के रूप में सम्मानित किया गया था और उन्हें 'पद्मश्री' और 'राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार' जैसे महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।
3. सानिया मिर्जा
टेनिस
सानिया मिर्ज़ा एक प्रमुख भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी करियर में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट्स में उत्कृष्टता प्राप्त की है। सानिया मिर्जा ने डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। वह भारतीय टेनिस में सबसे सफल महिला खिलाड़ी मानी जाती हैं।
4. साक्षी मलिक
कुश्ती
साक्षी मलिक एक प्रमुख भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने महिला पहलवानी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शनों से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारतीय रेसलिंग को गौरवान्वित किया है और अपने साहसिक खेल प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त की है। साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
5. मिताली राज
क्रिकेट
मिताली राज, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं और वे बहुत प्रशंसा प्राप्त करने वाली बल्लेबाज़ी करती हैं। उन्होंने बहुत सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं और अपने खिलाड़ी कूशलता के लिए प्रशंसा पाई है मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय टीम को नेतृत्व प्रदान किया है और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके न केवल अपने व्यक्तिगत करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया है, बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।