Advertisment

Natural Remedy For Yellow Tooth : पीलेपन को कहें अलविदा

author-image
New Update

लोगों को दांत से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों के दांत कमजोर होने लगते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। लेकिन उम्र से पहले ही बहुत से लोगों को दांतो का पीलापन, दर्द और कैविटी जैसी समस्याएं होने लगती है। कभी-कभी तो दांतो की इस कमजोरी का अंत उनके टूट जाने से होता है। हम सभी को खाने के लिए मजबूत दांतों की जरूरत होती है। लेकिन अगर यह दांत ही कमजोर हो जाएंगे तो कैसे चलेगा?

Advertisment

ज्यादातर लोगों को दांत पीले होने की समस्या पीड़ित करती है। अगर आपको भी दांतो से संबंधित इस तरह की कोई परेशानी है तो सबसे पहले केमिकल वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करना बंद कीजिए। इसकी जगह आयुर्वेदिक मंजन का प्रयोग करें। लेकिन आयुर्वेदिक प्रोडक्ट महंगे होने के कारण कुछ लोग से खरीद नहीं पाते। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर बना हुआ यह सस्ता मंजन।

नेचुरल टूथ पाउडर की विधि -

  • एक कटोरे में एक बड़ा चम्मच मीठा सोडा और आधा चम्मच नमक डालें।
  • इसमें 1 चम्मच बेंटेनाइट पाउडर, 1 चम्मच कैल्शियम पाउडर और आधा चम्मच पुदीना या दालचीनी पाउडर डाल कर अच्छे से मिला ले।
  • अब इस पाउडर को किसी डब्बे में भर के रख दे और नियमित रूप से रोज इसका इस्तेमाल करें।
  • अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो इसमें कोई खुशबू वाला तेल भी मिलाया जा सकता है।
Advertisment

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें।
  • इसके बाद अपने दांतो को हाथों से अच्छे से साफ करें।
  • अगर आपके दांत ज्यादा पीले हैं तो आप ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इसका दिन में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाउडर के फायदे -

  • इस पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मिलाई जाने वाली सभी चीजें प्राकृतिक हैं।
  • नमक में आयोडीन और सोरबिटोल होता है जो हमारे दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए लाभदायक है।
  • कैल्शियम पाउडर मसूड़ों से खून आने की समस्या से निजात दिलाता है। और दांतो को भी मजबूत बनाता है।
  • बेंटोनाइट क्ले पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह हमारे दांतो को स्वस्थ रखते हैं और रोगों से भी बचाते है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट का सेवन करने से हमारी त्वचा पर भी निखार आता है। इसलिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी है।
  • अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप इसमें नीम का इस्तेमाल भी कर सकते या फिर किसी खुशबू वाले तेल का।
दांतो का पीलापन
Advertisment