Advertisment

Ruskin Bond: रस्किन बॉन्ड की जानें लोकप्रिय रचनाएं जो बच्चों को पढ़ाएं

ब्लॉग | कला और साहित्य: रस्किन बॉन्ड भारत के प्रसिद्ध लेखक हैं। वे अपनी कई रचनाओं के लिए जानें जाते हैं। आइए आज रस्किन ब़ॉन्ड की बच्चों से जुड़ी रचनाओं के बारे में पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
ruskin

Ruskin Bond books

Ruskin Bond: रस्किन बॉन्ड एक भारतीय लेखक हैं। उनका जन्म 19 मई 1934 को हुआ था। वह उत्तराखंड राज्य के लैंडोर मसूरी में अपने गोद लिए हुए परिवार के साथ रहते हैं। रस्किन बॉन्ड ने 500 से अधिक शॉर्ट कहानियां और उपन्यास लिखे हैं जिनमें बच्चों के लिए 69 पुस्तकें शामिल हैं। उन्हें 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1999 में पद्म श्री और 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। रस्किन बॉन्ड हमारे भारतीयों के लिए हीरा हैं। बच्चों को उनकी किताबें पढ़नी चाहिए, उन्हें और ज्ञान मिलेगा।

Advertisment

रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय पुस्तकें कौन-सी हैं

RUSKIN BOND

1. The Thief

Advertisment

यह रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखी गई एक महान कहानी है जिसे बच्चों को पढ़ना चाहिए। कहानी में एक 15 वर्षीय चोर को अरुण द्वारा पढ़ना और लिखना और अच्छे कार्यों के लिए काम करना सिखाया जाता है। हालांकि, चोर अपनी आदतों के सामने आत्मसमर्पण कर देता है और अरुण को लूट लेता है, लेकिन बाद में अरुण के दिए प्यार को याद करते हुए उसके पास लौट आता है। बच्चों को इसे पढ़ना चाहिए।

2. Cricket For The Crocodile

यह किताब बहुत प्यारी है, बच्चे इसे बहुत पसंद करेंगे । कछुए और खरगोश की कहानी तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आलसी मगरमच्छ के बारे में पढ़ा है? आलसी मगरमच्छ के बारे में जानना हो तो इस किताब को पढ़िए। आपके बच्चे को यह किताब पढ़ने में मज़ा आएगा।

Advertisment

3. Dust On The Mountain

हमें हमेशा अपनी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए यदि आपका बच्चा इस पुस्तक को पढ़ेगा तो आपका बच्चा प्रकृति के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकता है। यह किताब प्रकृति को बचाने की बात करती है। पढ़ें कि क्या बिन्सू शहर में दूर रहता है या प्रकृति की रक्षा के लिए घर लौटता है?

4. The Cherry Tree

Advertisment

हम सभी जानते हैं कि सफलता पाने के लिए हमें अपने जीवन में हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन आपका बच्चा इन बातों को कैसे समझेगा? रस्किन बांड द्वारा लिखित इस पुस्तक को पढ़कर वे समझ सकते हैं। यह पुस्तक कड़ी मेहनत के बारे में बताती है यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको सबसे अच्छा परिणाम मिलेगा। एक छोटे लड़के के बारे में है जो एक चेरी का बीज लगाता है जो उसे 9 साल की उम्र में पहला फल देता है।

5. The Blue Umbrella

अगर आप बच्चे को बच्चों के प्रति दया और सहानुभूति सिखाते हैं, तो आपके बच्चे को यह किताब पढ़नी चाहिए। यह किताब दया और सहानुभूति के बारे में है।

रस्किन बॉन्ड Ruskin Bond लोकप्रिय पुस्तकें
Advertisment