Red Bumps की समस्या के लिए करें ये घरेलू उपाय

गर्मी, स्किन सेंसिटिविटी और इन्फेक्शन की वजह से red bumps हो जाते हैं। ये bumps दर्द, इरिटेशन और जलन का कारण बन सकते हैं। लेकिन इनसे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जो आप कर सकती हैं।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Red bumps

Credit: (Freepik)

Do These Home Remedies For The Problem Of Red Bumps: त्वचा पर गर्मी, स्किन सेंसिटिविटी और इन्फेक्शन की वजह से red bumps हो जाते हैं। इनमें दर्द, जलन होती है जो असहजता और इरीटेशन पैदा करती है। लेकिन इन Red Bumps के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जो आप कर सकती हैं। आज हम जानेंगे ऐसे ही उपायों के बारे में जो Red Bumps की समस्या के लिए सहायक हैं। 

Red Bumps के लिए घरेलू उपाय

1. एलोवेरा जेल

Advertisment

एलोवेरा जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी- बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है जो Red Bumps को कम करने और इनमें होने वाली जलन को शांत करने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल से  त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर 15 से 20 मिनिट तक हल्के हाथों से मसाज करने से कुछ ही समय में जलन और खुजली के राहत मिलती है और ये bumps कम होने लगते हैं।

2. चंदन और गुलाबजल 

चंदन और गुलाबजल दोनों ही त्वचा को ठंडक देते हैं। चंदन त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है। आप 1 चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर इसका अच्छे से पेस्ट बनाएं और इसे Bumps पर लगाएं। यह Bumps में होने वाली जलन और खुजली को करता है और त्वचा को निखारता है।

3. बर्फ की सिकाई

बर्फ की सिकाई के त्वचा पर कई फायदे होते हैं। यह दानों और मुंहासों में होने वाली सूजन, जलन, खुजली और रेडनेस को कम करने में मददगार है और Bumps से निजात दिलाती है। इसके लिए आप एक साफ सूती कपड़े में बर्फ रखकर 10 से 15 मिनट Red Bumps वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से bumps जल्दी ठीक होते हैं।

4. नारियल तेल

Advertisment

नारियल तेल एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है जो इन bumps से होने वाली खुजली, जलन को कम करता है और त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। नारियल तेल में मौजूद विटामिन E त्वचा से दाग-धब्बों को खत्म करके इसे पोषण देता है।

5. हल्दी और शहद

हल्दी आयुर्वेद में महत्वपूर्ण सामग्री मानी जाती है। इसमें एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को त्वचा से दूर रखकर, त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और Bumps की सूजन को कम करते हैं। वहीं शहद त्वचा को नमी और पोषण देने का काम करता है। 1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच हल्दी मिलाकर इसका अच्छे से पेस्ट बना लें और Bumps पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।

त्वचा पर अगर bumps या मुंहासे हैं तो बार बार इनपर हाथ लगाने से बचें क्योंकि इससे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। साथ ही ज्यादा खुशबू या केमिकल वाले स्किन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, तला-भुना खाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

skin Skin beauty tips skin care