Advertisment

Beauty Tips: आईब्रो को और भी आकर्षक बना देगा यह घरेलू नुस्खा

कुछ लोगों की आईब्रो प्राकृतिक रूप से घनी होती हैं, जबकि कुछ की पतली होती हैं। पतली और असमान आईब्रो अक्सर चेहरे की सुंदरता को फीका कर सकती हैं। इसके अलावा, मोटी और घनी आईब्रो चेहरे को एक युवा और प्रभावशाली लुक देती हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Effective Home Remedies for Natural Eyebrow Growth

(Image credit: Pinterest)

Effective Home Remedies for Natural Eyebrow Growth: आईब्रो चेहरे के सुंदरता को बड़ाने में एक अहम भूमिका निभाती हैं। घनी और आकर्षक आईब्रो किसी भी चेहरे को एक खूबसूरत फ्रेम प्रदान करती हैं। कुछ लोगों की आईब्रो प्राकृतिक रूप से घनी होती हैं, जबकि कुछ की पतली होती हैं। पतली और असमान आईब्रो अक्सर चेहरे की सुंदरता को फीका कर सकती हैं। इसके अलावा, मोटी और घनी आईब्रो चेहरे को एक युवा और प्रभावशाली लुक देती हैं। यही कारण है कि लोग अब घनी और परफेक्ट आईब्रो की चाह रखते हैं। बाजार में कई ऐसे उत्पाद मौजूद हैं जो आईब्रो की ग्रोथ का दावा करते हैं, लेकिन अक्सर वे कैमिकल से बने होते है और उनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। तो आइए जानते है आईब्रो के ग्रोथ के लिए कुछ घरेलू नुस्खे।

Advertisment

आईब्रो ग्रोथ के लिए 5 घरेलू नुस्खे

1.नारियल तेल

नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं । यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसमें विटामिन E और फैटी एसिड्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत करके उनकी ग्रोथ को तेज करते हैं। यह आईब्रो ग्रोथ में लाभकारी होता है।इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक चमच नारियल तेल ले उसको हल्का गरम कर ले। गरम करने के बाद अपने हाथो से उससे आईब्रो पर लगे और 5 मिनिट तक मसाज करे। मसाज करने के बाद उसे छोड़ दे। सुबह उठने पर उसे धूल ले। इसका असर आपको जल्द ही दिखने लगेगा।

Advertisment

2.एलोवेरा जेल

एलोवेरा अपने हीलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए प्रसिद्ध है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन की नमी बनाए रखने में भी मदद करता है। इसमें एंथ्राक्विनोन नामक पदार्थ होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ में मदद करता है। इसको इस्तेमाल करना बेहद सरल है, पहले एलोवेरा के पत्ते ले और उसका जेल निकल ले या मार्केट में मिलने वाले ऐलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते है। उसको हल्के हाथों से अपने आइब्रो पर लगे और मसाज करें। फिर उसे 30 मिनट तक रहने दे और बाद में धूल ले।

3.प्याज़ का रस

Advertisment

प्याज़ का रस बालों की ग्रोथ में बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें सल्फर पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहित करता है। इससे उपयोग करने के लिए एक प्याज को पीसकर या कद्दूकस कर उसका रस निकाल ले। हे कॉटन बॉल और उसे रस में डीप करें और अपने आईब्रो पर लगाए। 15 से 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दे और उसके बाद ठंडे पानी से धूल ले। सप्ताह में दो से तीन बार इसका उपयोग जरूर करें।

4.जैतून का तेल

जैतून का तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाता है। जैतून का तेल आइब्रो की ग्रोथ में बहुत सहायक होता है। मुझे इस्तेमाल करने के लिए हम जैतून का तेल ले और उसे अपने आइब्रो पर लगे। हम बिल्कुल लगाने के बाद सिर्फ 15 से 20 मिनट तक मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठते ही उसे ठंडे पानी से साफ कर लें। रोजाना उपाय करने से आपको जल्दी फायदे दिखने लगेंगे।

Advertisment

5.मेथी के दाने

मेथी के दाने बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ नए बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इनमें निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो बालों को मजबूत करते हैं। इसका इस्तेमाल करना उतना भी कठिन नहीं। इसके लिए आपको मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह इसको पीसकर उसका पेस्ट बना लें। उसे पेज को अपने आइब्रो पर लगे और 20 मिनट तक छोड़ दे। फिर ठंडे पानी से उसे साफ कर ले। इसी सप्ताह में 3 से 4 बार इस्तेमाल करें।

beauty Beauty Blog Beauty Advice
Advertisment