Advertisment

जानिए मिर्जापुर की 'सलोनी भाभी' के बारे में ये 10 बातें

मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हो गया है जिसका फैंस को काफी इंतजार था। अब सीजन रिलीज होने के बाद सलोनी भाभी का किरदार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सीरीज को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
SALONI

Instagram

10 Things About Saloni Bhabhi Of Mirzapur Season 3: मिर्जापुर सीजन 3 रिलीज हो गया है जिसका फैंस को काफी इंतजार था। अब सीजन रिलीज होने के बाद सलोनी भाभी का किरदार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सीरीज को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली है। नेटिजंस की तरफ से सलोनी भाभी को नेशनल क्रश भी कहा जा रहा है। आज हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। चलिए इनके बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं जो बहुत कम लोगों को पता हैं। जानें इंटरनेट सेंसेशन सलोनी भाभी कौन हैं-

Advertisment

जानिए मिर्जापुर की सलोनी भाभी के बारे में ये 10 बातें

Advertisment
  • सलोनी भाभी का असली नाम नेहा सरगम हैं। इनका जन्म का जन्म 4 मार्च 1988 पटना, बिहार में हुआ। 
  • यह ऐक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने इंडियन आइडल 2 में भी पार्टिसिपेट किया था लेकिन लिरिक्स भूल जाने के कारण शो से बाहर हो गई थी। इसके बाद वह इंडियन आइडल 4 दिखाई दी थीं।
  • इन्होंने टीवी इंडस्ट्री में खूब काम किया है जैसे 'चांद छुपा बादल में'। इसमें Neha ने मध्यम वर्ग की लड़की निवेदिता शर्मा उर्फ ​​निवी उर्फ ​​पुतुल का किरदार निभाया था।
  • इसके साथ ही रामायण में सीता किरदार के साथ पुनर्विवाह जिंदगी, ना मिलेगी दोबारा, डोली अरमानों की, इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर और यह है आशिकी आदि में भी अपना योगदान दिया है। 
  • सोशल मीडिया पर भी नेहा नेहा को थैंक्स बहुत पसंद करते हैं उनके 610K फॉलोअर्स हैं वह अपने बायो में लिखती हैं-वह एक्टर जो गाती है।
  • OTT की दुनिया में इन्होंने मिर्जापुर सीजन 2 और 3 में सलोनी भाभी का रोल अदा किया जिससे इन्हें एक नई पहचान मिली और नेटीजंस ने इन्हें नेशनल क्रश भी घोषित कर दिया।
  • मिर्जापुर में नेहा सरगम उर्फ सलोनी भाभी दादा त्यागी की बहू और भरत त्यागी की पत्नी हैं।
  • विजय वर्मा के साथ नेहा सरगम ने जो बोल्ड सीन पेश किए हैं, दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया है।
  • आपको बता दे, नेहा शर्मा सिंगिंग के रूप में खुद को देखना चाहती थी क्योंकि उनके परिवार में सब लोग संगीत से जुड़े हुए हैं और इसकी पूजा करते हैं। इस वजह से वह म्यूजिक से पैसा नहीं बनना चाहती थी।
  • नेहा सरगम और नील भट्ट के रिश्ते के बारे में काफी चर्चाएं थीं। ABP के अनुसार, इन्हें साथ में बहुत जगहों पर स्पॉट किया गया। यह दोनों रामायण के सेट पर एक-दूसरे को मिलें थें लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।
Mirzapur Season 3 release date Mirzapur Season 3
Advertisment