Advertisment

पूजा हेगड़े का कैसा रहा बचपन ? जानिए उनके बारे में 10 बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
पूजा हेगड़े एक मॉडल एक्ट्रेस है। पूजा साउथ की फिल्म के लिए जानी जाती है। वही इन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अच्छी एक्टिंग से जगह बनाई हैं। फैंस को इनका अंदाज और स्टाइलिश काफी पसंद है। यह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कोविड-19 संक्रमित पाई गई थी। हालांकि अब वह ठीक है, उन्होंने वैक्सीन का पहली खुराक भी ले ली है। पूजा हेगड़े के बारे में
Advertisment




पूजा हेगड़े के बारे में 10 बातें



1. पूजा हेगड़े एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और हिंदी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
Advertisment




2. वही पूजा के बचपन की बात की जाए तो उनका जन्म 13 अक्टूबर 1990 को हुआ और पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। उनकी पिता मंजूनाथ और मां का नाम लता हेगड़े है। हालांकि उनके परिवार कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले है।

Advertisment


3. उनका परिवार चाहता था कि उनका नाम लक्ष्मी हो क्योंकि वह लक्ष्मी पूजा के दिन पैदा हुई थी। लेकिन उनकी मौसी ने इसे थोड़ा पुराने जमाने का माना था, इसलिए उन्होंने इसे बदलकर पूजा कर दिया गया।



4. उसकी मातृभाषा तुलु है, हालांकि वह इसके अलावा अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़ और हिंदी भी जानती हैं।
Advertisment




5. उन्होंने M.M.K कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उसने यह भी खुलासा किया था कि वह अपनी माँ के नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस में मदद करती थी। वह किसी की मदद से अपने नेटवर्किंग स्किल्स को करके कॉन्फिडेंस प्राप्त किया था।

Advertisment


6. पूजा को बचपन से ही मॉडलिंग, फैशन और एक्टिंग का शौक था। इसीलिए वह हमेशा से इंटरकॉलेजिएट कंपटीशन जिसमें नृत्य और फैशन शो होता था, उसमें भाग लेती आई है। उन्होंने भारतनाट्यम भी सीखा है।



7. वह अपनी फिल्म की जर्नी की शुरुआत करने से पहले वर्ष 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया की सेकंड रनर अप रह चुकी है।
Advertisment




8. उनकी पहली तमिल सुपरहीरो फिल्म मुगामुदी (2012) से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी।

Advertisment


9. उन्होंने रितिक रोशन के साथ मोहनजोदारो फिल्म भी की है। हालांकि आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता ने एक विज्ञापन में उन्हें देखने के बाद फिल्म मोहनजोदड़ो के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।



10. वही वह राधेश्याम और आचार्य में नजर आएंगी। वह अंगु वैकुंतपुरथु, महर्षि और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।



पूजा हेगड़े के बारे में
एंटरटेनमेंट
Advertisment