New Update
/hindi/media/post_banners/a1v2Xn58GzPuTxkixymt.jpg)
1. तरबूज
तरबूज हमारे शरीर से पानी की कमी को दूर करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। दरअसल इसमें लाइकोपीन, ऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाएं जाते हैं। यह त्वचा की सेल्स को सूरज की क्षति से बचाता है और और भूख को भी नियंत्रित करता है। इसका सेवन करने से डिप्रेशन और पेट के समस्याओं से निजात मिलती हैं।
2. संतरा
गर्मी में स्वस्थ रहने और शरीर को ठंडक देने के लिए संतरा का सेवन करें। गर्मी के कारण हमारे शरीर पोटेशियम की कम हो जाती है। लेकिन नारंगी पोटेशियम की कमी दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है।
3. खीरा और ककड़ी
खीरा ककड़ी में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो हमें कब्ज, शुगर, बदहजमी सहित कई बीमारियों से निजात दिलाता है। इसकी अलावा हमारे शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है।
4. आम
सभी जानते हैं कि आम फलों का राजा है और सभी को गर्मी में इसका का इंतजार रहता है। आम में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्निशियम कैलशियम और आदि गुण पाएं जाते हैं। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आम फायदेमंद है।
5. पपीता
यह फल हर मौसम में पाया जाता है और यह सभी मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस फल में विटामिन सी, लाइकोपिन, फाइबर, विटामिन ए जैसे पदार्थ सही मात्रा में पाएं जाते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करता है।