जानिए गर्मी में होने वाले 4 बीमारी के नाम - कैसे करें उनसे बचाव

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

1. हीट स्ट्रोक यानी कि लू लगना


लू गर्मी में होने वाली आम बीमारी है। यह बीमारी लंबे समय तक धूप या गर्म तापमानके में रहने के कारण होता है। लू लगने पर सिर में दर्द, चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी जैसे लक्षण दिखते हैं।
Advertisment

बचाव - इससे बचाव करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि हम गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे और खाली पेट बाहर ना निकले। इसके अलावा बाहर निकलते वक्त सिर्फ चेहरे को कवर कर लें।

2. फूड पॉइजनिंग

Advertisment

गर्मी में फंगस, बैक्टीरिया, वायरस की ग्रोथ ज्यादा होती है। साथ ही गर्मी और ह्यूमिडिटी वातावरण के कारण तेजी से फैल कर खाना को दूषित करते हैं। इसी के कारण फूड प्वाइजनिंग होती है। फूड प्वाटइजनिंग होने पर पेट दर्द, जी मचलना, बुखार, उल्टी जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Advertisment


बचाव - इससे बचने के लिए सब्जियों को पकाने से पहले धो ले और बांसी, पुराना खाना ना खाएं।
Advertisment

3. घमौरी होना


गर्मी के कारण त्वचा पर चकत्ते और घमौरियां होने लगती हैं। कई बार हम टाइट कपड़ा पहनते हैं जिसके कारण पसीना ग्रंथि में फंसा रह जाता है। जिसके कारण चकत्ते और घमौरी हो जाती है।
Advertisment

बचाव - घमोरियां से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि ढीला और हल्के रंग का कपड़ा पहने।

4. डिहाइड्रेशन

Advertisment

गर्मी में यह समस्या आम होती है। दरअसल इस मौसम में पसीने के जरिए सारा पानी शरीर से निकल जाता है। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

बचाव - डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और जूस पीना चाहिए।
सेहत