Advertisment

Benefits Of Music: पढ़ें रोजाना गाने सुनने के 5 बड़े फायदे

अगर आप अनियमित नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने के समय सुखदायक म्यूजिक सुनना शुरू कर दीजिए। सुखद नींद लेने के लिए सोने से पहले 30-45 मिनट म्यूजिक सुनने की हैबिट डालें। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
Music

5 Benefits of listening music daily

Benefits Of Music: जिस तरह से हमारे शरीर को हेल्थी रखने के लिए नुट्रिशयस फ़ूड की आवश्यकता पड़ती है, बिलकुल उसी तरह हमारी सोल को हेल्थी और पोस्टिव रखने के लिए संगीत की जरूरत पड़ती है। आप चाहे कितने भी बिजी क्यों ना हों हम यही कहेंगे के कुछ समय अपने लिए भी निकालिए और म्यूजिक का साथ अपनाइए। इसके पीछे की वजह यह है कई शौध यह बताते है कि म्यूजिक का असर हमारे शरीर और मन दोनों पर पड़ता है। रिसर्च बताती है की अगर आप अपने चॉइस का म्यूजिक सुनते हैं तो आपका मूड खुश-मिजाज बना रहता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। रोजाना 20 से 30 मिनट म्यूजिक के साथ देने से किसी भी पर्सन का अकेलापन व स्ट्रेस दूर होता हैं। आइए जानते हैं संगीत सुनने के कुछ फायदे।

Advertisment

5 Benefits of listening music daily

1.शारीरिक और मानसिक दर्द को कम करता है

दर्द चाहे फिजिकल हो या फिर मेन्टल, बेहतर म्यूजिक दोनों ही स्थितियों में मनुष्य के लिए बेनेफिशियल रहता है। खासकर मेंटली परेशानी की स्थिति में म्यूजिक किसी जादू की तरह काम करता है। एक रीपोट में पाया गया है कि असहनीय दर्द में जब ब्यक्ति को म्यूजिक सुनाया जाता है तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया को देना भूल जाता है।

Advertisment

2. तनाव को दूर करता है

जानकारों की मानें तो म्यूजिक सुनने से रोगों से लड़ने की क्षमता इनक्रीस हो जाती है और इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग होता है। नियमित म्यूजिक सुनने से दिमागी सुकून तो मिलता ही है और साथ ही ब्रेन के फंक्शन भी बेहतर होते है। इससे हमारी पाजिटिविटी की क्षमता भी बढ़ती है।

3. नींद अच्छी आने में सहायता करता है

Advertisment

अगर आप अनियमित नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने के समय सुखदायक म्यूजिक सुनना शुरू कर दीजिए। सुखद नींद लेने के लिए सोने से पहले 30-45 मिनट म्यूजिक सुनने की हैबिट डालें। रॉक या रेट्रो म्यूज़िक से रात को दूर रहे क्यूंकि इसका रिजल्ट आपके लिए भेहतर नहीं होगा। सोने से कुछ समय पहले शास्त्रीय म्यूजिक को सुनें, क्योंकि यह संगीत आपकी बॉडी की गतिविधि को कम करके चिंता को घटाता है। मांसपेशियों को भी आराम देता है।

4. म्यूजिक कम खाने में मददगार होता है

खाने के दौरान अगर सॉफ्ट टाइप म्यूज़िक सुना जाए तो खाना खाने वाले का पेट जल्दी से भरता है। म्यूजिक लोगों को अटेंटिव बनाता है कि आपका पेट भर चुका है। कुछ शोध से यह भी सामने आया है कि म्यूजिक कैलोरी के इन्टेक को कम करके बैलेंस करने में मदद करता है। चिंता में व्यक्ति कार्बोहाइड्रेट से भरे भोजन को खाने की ज्यादा इच्छा रखता है। जैसा की आप जानते हैं म्यूजिक से चिंता भी दूर होती है और आपको स्वस्थ खाने में हेल्प मिल सकती है।

music नींद Benefits Of Music
Advertisment