Advertisment

Sai Pallavi: साई पल्लवी की बेहतरीन फ़िल्में जो हिंदी में भी है अवेलेबल

साईं पल्लवी एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 9 मई 1992 को कोयम्बटूर में हुआ था। वह मूल रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए फेमस हैं। जानें अधिक इस फिल्म और रंगमंच ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Sai Pallavi Movies

Sai Pallavi Best Movies

Sai Pallavi Movies: साईं पल्लवी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 9 मई 1992 को कोयम्बटूर, तमिलनाडु में हुआ था। वह मूल रूप से तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए फेमस हैं। उन्होंने एक नर्तकी के रूप में लोकप्रियता हासिल करते हुए स्कूल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। साई पल्लवी शिक्षा से डॉक्टर हैं, उन्होंने 2016 में एमबीबीएस अपनी मेडिकल डिग्री पूरी की। वह पहली बार 2015 की मलयालम फिल्म प्रेमम में मलार के रूप में अपनी भूमिका के लिए लोगों के ध्यान में आईं। साउथ में साईं पल्लवी का नाम काफी फेमस है। साई पल्लवी ने बहुत सारी हिट और ब्लाक्बस्टर फिल्में बनाई है। आइए जानते है साई पल्लवी की बेस्ट 5 मूवीज के बारे में। 

Advertisment

जानिए क्या हैं साई पल्लवी के बेस्ट 5 मूवीज 

1. फिदा

टॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘फिदा’ थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनके ओपोजिट वरुण तेज नजर आए थे। जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी इन दोनों की जोड़ी। इस फिल्म का निर्देशन शेखर काम्मुला ने किया था। यह फिल्म टॉलीवुड के फेमस फिल्म में से एक है।

2. प्रेमम

Advertisment

साई पल्लवी ने अपना एक्टिंग डेब्यू मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से किया था। यह फिल्म में उनके टीचर के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का मलारे गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था। यह साई पल्लवी की पहली फिल्म थी। 

3. मिडिल क्लास अब्बायी

इस फिल्म में साई पल्लवी साउथ एक्टर नानी के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी की दर्शकों ने काफी पसंद आई थी। साई पल्लवी के करियर में एमसीए एक और महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि इसे व्यावसायिक रूप से सफल घोषित किया गया था।

Advertisment

4. लव स्टोरी

लव स्टोरी एक 2021 भारतीय तेलुगु भाषा की संगीतमय रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में साई पल्लवी के साथ नागा चैतन्य हैं, फिल्म रेवंत और मौनिका के बीच एक अंतर-जातीय रिश्ते की कहानी दिखायी गई है।

5. काली

काली 2016 की भारतीय मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण समीर ताहिर ने किया है। इसमें दुलारे सलमान और साईं पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

movies sai pallavi वरुण तेज फिदा
Advertisment