Advertisment

Rashmika Mandanna: जानें रश्मिका मंदाना के बारे में 10 बातें

बॉलीवुड: रश्मिका मंदाना, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से टॉलीवुड इंडस्ट्री में दिखाई देती है। रश्मिका मंदाना ने ज्यादातर तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
07 Apr 2023
Rashmika Mandanna: जानें रश्मिका मंदाना के बारे में 10 बातें

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना, एक भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से टॉलीवुड इंडस्ट्री में दिखाई देती है। रश्मिका मंदाना ने ज्यादातर तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म 5 अप्रैल 1995 को हुआ। रश्मिका मंदाना के माता-पिता का नाम मदन मंदाना और सुमन मंदाना हैं। रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म 2016 में कन्नड़ फिल्म “किरिक पार्टी” थी। फ़िल्म से रश्मिका ने अपनी अभिनय की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना के बारे में कुछ बातें

Advertisment

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बारे में 10 बातें 

जानें रश्मिका मंदाना के बारे में 10 बातें :-

  1. रश्मिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वेंकी कुदुमुला के निर्देशन में बनी ‘चलो’ मूवी से की थी। फिल्म में, उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में नागा शौर्य के साथ के साथ काम किया। 
  2. रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। रश्मिका साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। रश्मिका एक फिल्म के 2 करोड़ रुपये लेती हैं।
  3. रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश ऑफ इंडिया भी रह चुकी हैं।
  4. रश्मिका ने अपने स्कूल की पढ़ाई कूर्ग पब्लिक स्कूल कोडगू से की, और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड साइंस से की। रश्मिका ने साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने एमएस रमैया कॉलेज से जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई भी की है। पढ़ाई के दौरान ही रश्मिका को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।
  5. रश्मिका ने 2014 में फ्रेश फेस ऑफ भारत का खिताब जीता था। इसके बाद वह क्लीन एंड क्लियर कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी बन गई थीं।
  6. रश्मिका को ट्रेवल करना बहुत पसंद, और उनकी पसंदीदा जगह लंदन है। रश्मिका का पसंदीदा रंग गुलाबी है।
  7. उन्होंने अपने पहली फिल्म किरिक पार्टी के को-स्टार रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। लेकिन 2018 में दोनों ने आपसी मर्जी से सगाई तोड दी थी।
  8. 2016 में रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और सिर्फ 4 साल में ही साउथ की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं।
  9. रश्मिका की अब तक की सबसे हिट फिल्म पुष्पा साबित हुई है। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री ने ज्यादा फीस की डिमांड की है और उनकी ये डिमांड मेकर्स ने मान भी ली है।
  10. रश्मिका अभी बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाने में लगी हुई है। उनकी अभी हाल में ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म आई है जिसका नाम मिशन मजनू है।
Advertisment
Advertisment