Advertisment

Bridal Mehendi Designs: दुल्हन के लिए मेहंदी की 5 मॉडर्न डिजाइंस

अगर आप भी पुराने मेहंदी डिजाइन से परेशान हो गई है और चाहती है कि कोई अलग नई लुक वाली मेहंदी आपको दिखाई जाए तो मेरे नीचे दिए गए इस ब्लॉग आर्टिकल को जरूर पढ़ें-

author-image
Vaishali Garg
18 Jan 2023
Bridal Mehendi Designs: दुल्हन के लिए मेहंदी की 5 मॉडर्न डिजाइंस

Bridal Mehendi Designs

Bridal Mehndi Design: हर एक भारतीय शादी में मेहंदी की रसम होना अनिवार्य होता है। मेहंदी की रसम के बिना शादी हमेशा अधूरी अधूरी सी लगती है। हमने तो अपने जीवन में बिना मेहंदी के एक भी शादी नहीं देखी है। हर एक दुल्हन का सपना होता है कि उनके हाथों में ऐसी मेहंदी रचे जिससे सब देखते रह जाएंगे। मेहंदी के दिन चारों तरफ संगीत में रमा हुआ समारोह नजर आता है और उसके साथ में मेहंदी की महक अपने खुशबू से पूरे समारोह को महका देती है।

Advertisment

अगर आप भी पुराने मेहंदी डिजाइन से परेशान हो गई है और चाहती है कि कोई अलग नई लुक वाली मेहंदी आपको दिखाई जाए तो मेरे नीचे दिए गए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पांच ऐसे मेहंदी की मनमोहक डिजाइन जो नई नवेली दुल्हन के हाथों की शोभा को चारगुना कर देगी।bridal mehndi design

1. आधुनिक जादू

Advertisment

अगर आप अपने शादी के दौरान पारंपरिक मेहंदी नहीं लगाना चाहते हैं तो आपके लिए आधुनिक मेहंदी बहुत ही बढ़िया रहेगी जो आपके हाथों और पैरों की शोभा भी बढ़ाएगी और आपके मन पसंदीदा डिजाइन भी हाथों और पैरों में लग जायेंगी।

2. मोर का जुनून

हम पहले के समय से ही देखते आ रहे हैं कि मोर के डिजाइन के बिना तो मेहंदी अधूरी सी लगती है। अगर आप पारंपरिक मेहंदी लगाने की शौकीन है तो आप अपनी शादी में मोर की डिजाइन वाली मेहंदी जरूर लगाएं। अरबी और राजस्थानी शैली की यह मेहंदी आपके हाथों और पैरों की शोभा में रौनक लगा देगी।

Advertisment

3. फूलों का क्रेज

बहुत सारी दुल्हनों को अपने हाथों पर फूलों के डिजाईन की मेहंदी लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। अगर आपको भी फूलों से बहुत प्यार है और आप अपने हाथों में फूलों की डिजाइन लगाना चाहती है तो जरूर लगवाएं उसके  साथ-साथ पत्ते , बेल , तने के काम्बनेशन से आपके हाथों की मेहंदी पर चार चांद लग जायेंगे।

4. मुगल सत्ता

Advertisment

यदि आप मुगल शासन काल की कला और संस्कृति से बहुत ही ज्यादा प्रेणित है तो आप अपने हाथों और पैरों पर मुगल सत्ता के समय की संस्कृति वाली मेहंदी का उपयोग कर सकते हैं। यह डिजाइन मुगल सत्ता के समय की कला और संस्कृति को आपके हाथों के माध्यम से उजागर कर सकती है।

5. मंडला डिजाइन

मंडला डिजाइन सभी लड़कियों और नई नवेली होने वाली दुल्हनों को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। वह इस तरह की मेहंदी के डिजाइन को बहुत ही ज्यादा महत्व देती हैं। इस तरह यह गोल आकार की डिजाइन होती है। जिसको आपके शुभ दिन के लिए शुभ माना जाता है।

image widget
Advertisment
Advertisment