Advertisment

Myths About Periods: पीरियड को लेकर समाज में फैली 5 बड़ी अफवाहें

वर्षों से ऐसा मान जाता है की महिलाएं पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धो सकती, यह भी एक मिथ है। बाल धोना डेली हाइजीन में आता है। जाने अधिक जानकारी इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
Jan 14, 2023 14:33 IST
low blood flow in periods

Myths About Periods

Myths About Periods: पीरियड्स महिला के शरीर की एक इसी क्रिया है जिससे हर औरत को गुजरना पड़ता है। पीरियड (period) का खून गंदा नहीं होता पर हमारे समाज में कई लोग इसे दूषित समझते है। पीरियड को लेकर तरह तरह की चर्चा करते है। पीरियड्स के दौरान लड़कियों को बोला जाता है यहाँ मत बैठो, उसे मत छुओ! लेकिन हमारे समाज को यह समझना चाइए के पीरियड्स के बारे में बात करना कोई शर्म की बात नहीं है। पहले के समय में लोग पीरियड्स के बारे में जागरूक नहीं थे, इसलिए जो कुछ सुना वो मान लेते थे जो की गलत था। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे पीरियड्स से जुड़े कुछ बड़े मिथ जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

Advertisment

5 Common Myths About Menstruation-

1. आचार का ना छूना

Advertisment

यह एक मिथ है। पुराने टाइम में दादी नानी अपने घर के बेटियों को पीरियड के दौरान आचार छूने से रोकती थी क्यूंकि उन्हें लगता था की पीरियड के दौरान महिला दूषित हो जाती है और वह जिस भी वस्तु को हाथ लगाएँगे वह ख़राब हो जाएगी।

2. बाल नहीं धो सकती

वर्षों से ऐसा मान जाता है की महिलाएं पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धो सकती, यह भी एक मिथ है। बाल धोना डेली हाइजीन में आता है इस बात से पीरियड का कोई लेना देना नहीं है।

Advertisment

3. एक्सरसाइज नहीं करना

पीरियड्स के दौरान लड़कियों को बोला जाता है की वह घर पर रहें कहीं बहार ना जाएँ, यह एक मिथ है एक शोध के अनुसार बताया गया है की बिना एक्सरसाइज (Exercise) किए महिलाओं के अधिक पेन का सामना करना पड़ता है। हां यह जरूर है कि आप हर प्रकार के एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, पीरियड के समय लेकिन कुछ बेसिक एक्सरसाइज करने से आपको Period Cramps से राहत मिलेगी।

Advertisment

4. खट्टी चीजों से परहेज

खट्टी चीजों विटामिन c से भरपूर होती है। Vitamin C ki चीजों से पीरियड में परहेज करने जैसा कुछ नहीं है। किसी भी वस्तु का अधिक सेवन करना हानिकारक सावित हो सकता है, इसलिए इसे लिमिट में ही खाएं।

5. प्रेग्नेंट नहीं हो सकते

यह मिथ है, सेक्स के दौरान स्पर्म आपके अंदर 7 दिन तक जीवित रह सकते है और आप प्रेग्नेंट (pregnancy) हो सकती है इसलिए पीरियड्स के दौरान भी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करे। यह एक बहुत ही प्रचलित है जिस को खत्म करना बेहद जरूरी है।

यदि आप भी इन अफवाहों में से किसी एक मिथ पर भी विश्वास करती है तो आज ही विश्वास करना बंद कर दें, अपने आसपास के लोगों को भी इन अफवाहों के बारे में जागरूक करें।

#period cramps #Periods #Menstruation #Pregnancy #Myths About Periods #Vitamin C #myths
Advertisment