Normal Pregnancy Signs : एक नॉर्मल प्रेगनेंसी के 5 लक्षण जरूर जानें

author-image
Swati Bundela
New Update

नॉर्मल प्रेगनेंसी के 5 लक्षण


1. थकावट


कई लोग मानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान महिला का दाता का होना अच्छी बात नहीं होती है और वह महिला की सेहत के बारे में चिंतित रहने लगते हैं।

जबकि एक नॉर्मल प्रेगनेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिला के शरीर में थकावट का होना बहुत आम बात है। महिला को प्रेग्नेंसी के समय थकावट के साथ-साथ नींद भी आती है।

2. उल्टी, कब्ज़ और नजला


प्रेगनेंसी के दौरान उल्टी, कब्ज़ और नजला होना काफी आम बात है। ऐसे में आप सिर्फ अपनी डाइट का ही अच्छे से खयाल रख कर सा कुछ सही करने की कोशिश कर सकती हैं और डॉक्टर द्वारा प्रशिक्षण दवाइयां ले सकती हैं। उसके अलावा इन परेशानियों का कोई भी सलूशन नहीं है।

3. ब्रेस्ट में दर्द शुरु होना


प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बैलेंस में बदलाव के कारण उनकी ब्रेस्ट में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है। ब्रेस्ट के साइज और निप्पल के रंग में बदलाव आना काफी सामान्य है। प्रेग्नेंसी के समय आपकी ब्रेस्ट में बदलाव बच्चे को दूध प्रोवाइड करने के लिए आते हैं।

4. पेशाब का जल्दी जल्दी लगना


प्रेगनेंसी के दौरान आपको पेशाब जल्दी जल्दी आता है और यह बहुत सामान्य है। इसमें कोई भी सेहत से जुड़ी चिंता करने की बात नहीं है। प्रेगनेंसी के बढ़ते समय में आपके यूट्रस के कारण ब्लैडर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है जिससे कि वह ज्यादा पेशाब नहीं रोक सकता और इसलिए आपको बार-बार जल्दी जल्दी पेशाब लगता है।

5. नींद में कमी


प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में तो महिलाएं काफी थकावट और ज्यादा नींद का आना महसूस करती हैं लेकिन प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में कई बार कई महिलाओं की नींद में भारी कमी आ जाती है और इस कारण वह इनसोम्निया से सफर कर सकती हैं।

तो ये थे नॉर्मल प्रेगनेंसी के 5 सामान्य लक्षण ।
सेहत