/hindi/media/media_files/2025/04/10/eCN6xJQcYEIxjbpSINTQ.png)
Photograph: (PINTREST)
These 5 Diseases Can Occur Due To Deficiency Of Vitamin C: विटामिन सी जो नींबू संतरा सहित कई फलों में होता है। विटामिन सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है यह हमारे हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए इसकी कमी से होने वाली बीमारियाँ शरीर के अलग अलग हिस्सों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। यह एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर में कई कामों में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसके अलावा, यह कोलेजन के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो त्वचा, हड्डियाँ, और ब्लड वेसल बनाने में सहायक होता है। यदि शरीर में विटामिन सी की कमी हो, तो इसके कारण कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यहां हमने विटामिन सी की कमी से होने वाली 5 प्रमुख बीमारियों का जिक्र किया है।
विटामिन सी की कमी से होने वाली 5 बीमारियां
1. स्कर्वी
स्कर्वी विटामिन सी की गंभीर कमी से होने वाली एक बीमारी है। यह तब होती है जब शरीर में विटामिन सी की मात्रा बहुत ज्यादा कम हो जाती है तब कोलेजन के निर्माण नहीं हो पाता। कोलेजन एक जरूरी प्रोटीन है जो शरीर के कनेक्टिव टिशू की संरचना को बनाए रखता है। इसके लक्षणों में मसूड़ों से खून आना, दांतों का हिलना, जोड़ों में दर्द, और त्वचा पर लाल या बैंगनी धब्बे शामिल हैं।
इसमें रोगी को अत्यधिक थकान, कमजोरी और ब्लीडिंग भी हो सकती है। समय पर इसका इलाज करना बहुत ज्यादा जरूरी है ,नहीं तो जान का खतरा तक हो सकता है। स्कर्वी के इलाज के लिए आमतौर पर आहार या विटामिन सी सप्लीमेंट्स लेना बहुत जरूरी है।
2. वीक इम्यून सिस्टम
विटामिन सी का का एक प्रमुख कार्य इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करना है। यह शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व देता है। जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, तो शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति को बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में कठिनाई होती है। इससे होता व्यक्ति जल्दी-जल्दी सर्दी, खांसी, फ्लू जैसी बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसके अलावा, यह त्वचा में स्वेलिंग और चोटों की रिकवरी प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
3. स्किन की समस्याएं
विटामिन सी के महत्व को त्वचा के स्वास्थ्य में समझना बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन सी का कमी होने से त्वचा में ड्राइनेस, खुरदरापन, और सेंसटिविटी बढ़ सकती है। इसके अलावा, स्किन पर छोटे-छोटे लाल धब्बे, बिन दाग के निशान, और समय से पहले झुर्रियाँ भी हो सकती हैं। विटामिन सी की कमी के कारण त्वचा में कोलेजन की कमी होती है, जिससे त्वचा का लचीलापन कम हो जाता है जिससे स्किन का स्ट्रक्चर बिगड़ सकता है।
4. घाव भरने में देरी
विटामिन सी कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, जो शरीर के घावों को भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि शरीर में विटामिन सी की कमी होती है, तो घावों के भरने की में देरी हो सकती है। चोट या सर्जरी के बाद शरीर को जल्दी से ठीक होने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। इसके बिना, घावों में सूजन बनी रह सकती है, और ठीक होने में काफी टाइम लग सकता है। इस समस्या से बचने के लिए विटामिन सी ज्यादा मात्रा में ले। ये बहुत जरूरी है, खासकर सर्जरी के बाद या किसी बड़ी चोट के बाद।
5 ट्रेडनेस
विटामिन सी की कमी के कारण थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसका कारण यह है कि विटामिन सी शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी होता है। विटामिन सी की कमी से शरीर के एनर्जी लेवल में गिरावट आती है, जिसके कारण व्यक्ति को ज्यादा थकान महसूस होती है। इसके अलावा, शरीर में आयरन का अवशोषण भी विटामिन सी के माध्यम से होता है, और आयरन की कमी से भी थकान बढ़ सकती है।