Face Yoga : जानें आसान चेहरा योग व्यायाम क्या है

ब्लॉग : हम खूबसूरत दिखने के लिए बहुत प्रोडक्ट्स, क्रीम, फेस वॉश का इस्तेमाल करते है, इन सब से तो चेहरे पे ग्लो आते है लेकिन यह चेहरे पर अन्य समस्या भी देती है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
facial fat

Face Yoga

Face Yoga: खूबसूरत कौन दिखना नहीं चाहता है, हम खूबसूरत दिखने के लिए बहुत प्रोडक्ट्स, क्रीम, फेस वॉश का इस्तेमाल करते है, इन सब से तो चेहरे पे ग्लो आते है, लेकिन यह चेहरे पर अन्य समस्या भी देती है। वैसे में आप फेस योग करे, फेस योग आपकी त्वचा की बनावट में सुधार लाने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने का एक प्राकृतिक तरीका है। आपके चेहरे की मांसपेशियों को लक्षित करने वाले सरल व्यायामों का अभ्यास करके, आप अपनी त्वचा को मजबूत और टोन कर सकते हैं, परिसंचरण में सुधार कर सकते हैं और विश्राम को बढ़ावा दे सकते हैं। योग स्वस्थ के लिए अच्छा है वैसे ही योग फेस के भी अच्छा है। आइए जानते है कुछ फेस योग एक्सरसाइज को।

चेहरा के लिए हम कौन सा योग कर सकते हैं 

1. जॉलाइन एक्सरसाइज

Advertisment

यह योग से जॉलाइन और डबल चिन में सुधार करें एल्बो को टेबल पर टिकाएं, फीस्ट को चीन के नीचे रखें, जबड़े को खोलते हुए फीस्ट से ऊपर की ओर दबाएं 6 सेकंड के लिए रुकें 5-10 बार दोहराएं। ऐसे करने से आपके जॉलाइन और चिन में सुधार आएंगे।

2. स्माइल स्मूदर

यह योग करने से आपकी जो स्माइल है उसे और भी स्मूद बना देगी। अपने होठों को एक साथ पुश करें, फिर जितना हो सके उतना चौड़ा मुस्कुराएं। इसे 5 बार दोहराएं।

3. चीक लिफ्टर

यह एक्सरसाइज गालों को कम करने के लिए किए जाते है। अपने होठों को बंद करके मुस्कुराएं, फिर अपनी उंगलियों का उपयोग अपने गालों के सेब को ऊपर की ओर उठाने के लिए करें। कुछ सेकंड रुकें, फिर आराम करें। फिर उसे 5 बार दोहराएं। 

4. लिप्स एक्सरसाइज

Advertisment

इस एक्सरसाइज से होंठों की परिपूर्णता बढ़ाएं। अप्पर होंठ को छूने के लिए लोअर होंठ को आगे लाएँ, दोनों होंठों को अंदर की ओर मोड़ें और एक साथ दबाएँ, 6 सेकंड के लिए रुकें, फिर दोहराएँ। ऐसे करने से आपके लिप्स में सुधार आएंगे, तो आप अपने लिप्स में सुधार लाने के लिए ये लिप्स एक्सरसाइज जरूर करे।

5. फोरहेड एक्सरसाइज

बढ़ती उम्र के साथ फोरहीड की झुर्रियों को कम करने के लिए इस एक्सरसाइज को आजमाएं। उंगलियों को आइब्रोज के ऊपर रखें, फिर आईब्रो को धीरे-धीरे उंगलियों से दबाते हुए ऊपर उठाएं, कुछ सेकंड के लिए रोकें, फिर से दोहराएं ऐसे करने से आपके झुरिया नहीं दिखेगी।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Face Yoga