Benefits Of Cabbage : पत्ता गोभी खाने 5 बड़े फायदे

हैल्थ | ब्लॉग : पत्ता गोभी का स्‍वाद हल्‍का सा मीठा होता है। इसमें विटामिन, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। इसे इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों तरह के फूड को पकाने में इस्‍तेमाल किया जाता है। जाने अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Cabbage

Cabbage

Benefits Of Cabbage: सब्जियां शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने का अच्छा माध्यम हैं। सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। ऐसी ही एक सब्जी पत्ता गोभी भी है, जो हरे रंग की है और भी काई सारी रंग होते हैं इसके। इसे पकाकर या कच्‍चा सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। पत्ता गोभी का स्‍वाद हल्‍का सा मीठा होता है। इसमें विटामिन, आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते है। इसे इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों तरह के फूड को पकाने में इस्‍तेमाल किया जाते है। 

Advertisment

आपको बता दें की यह साल के हर सीज़न में मिलती है और इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। पत्ता गोभी खाने के बहुत फायदे हैं जैसे आँखों की रोशनी बढ़ना, वजन कम करने में मदद, डायबिटीज से बचाती है और भी काई सारे रोग से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं की पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे हैं। 

पत्ता गोभी खाने के क्या फायदे है 

1. आंखों की रोशनी

एक रिसर्च जर्नल के मुताबिक,  पत्ता गोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों तत्व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी पत्ता गोभी का खा सकते हैं।

2. वजन कम करने में मददगार 

शरीर के बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए पत्ता गोभी का उपयोग किया जा सकता है। पत्ता गोभी फाइबर से समृद्ध होती है और फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। दरअसल, फाइबर युक्त आहार देर तक पेट को भरा रखने का काम करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है।

3. हृदय स्वास्थ्य

Advertisment

पत्ता गोभी खाने के फायदे हृदय रोग से बचाने में भी शामिल है। हृदय को स्वस्थ रखने में पत्ता गोभी में मौजूद एंथोसायनिन पॉलीफेनोल को सहायक माना जाता है। यह हृदय के जोखिम को कम करके हृदय को स्वस्थ रखते है।

4. कैंसर को रोकने से बचाते है 

पत्ता गोभी में ऐसे तत्‍व होते है जो कैंसर को रोकने  और उसे होने से बचाने में मदद करते है। इनमें बहुत सारे फायदेममंद प्रोटीन होते है। जो कैंसर से बचाने में मदद करते है।

5. इम्‍यूनिटी को मज़बूत बनता है  

पत्‍ता गोभी, शरीर के इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रांग बनाती है। इसमें विटामिन सी का भरपूर मात्रा होते है, जो इम्युनिटी पावर को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और और बहुत सी बीमारियों को हमारे शरीर से दूर रखता है।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

cabbage Benefits Of Cabbage पत्ता गोभी